वाराणसी मेयर पद पर किन्नर शहनाज ने कराया नामांकन

0
133

वाराणसी। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई होता जा रहा है। जीत दर्ज करने के लिए सभी राजनीतिक दल अपने ताकतवर प्रत्याशियों के चयन में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच वाराणसी में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए पहला नामांकन भी हो गया है। ये नामांकन किन्नर यानी ट्रांसजेंडर ने कराया है। मेयर पद के लिए उनकी दावेदारी सुर्खियों में है।

बता दें कि इंडिया नेशनल समाज पार्टी के बैनर तले शहनाज किन्नर उर्फ शमशेर खान ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनका कहना है कि वो मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर जनता से वोट मांगने जाएंगी।
इसमें पहला मुद्दा यह होगा कि वाराणसी में जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उनको अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। ताकि स्वच्छ काशी और सुंदर काशी बन सके। दूसरा मुद्दा नगर निगम में रिक्त पदों पर कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति होगा और तीसरा मुद्दा वाराणसी को राष्ट्रीय धार्मिक स्थल का दर्जा दिलाना होगा. बता दें कि यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। चार मई को पहले और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे। इस बार 4.32 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। इससे पहले साल 2017 में हुए चुनाव में 3.35 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here