दिल्ली के गोल मार्केट के नजदीक बनेगा झारखंड भवन, हुआ शिलान्यास

0
649

झारखंड में भले ही गांवो को पंचायत भवन करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद न मिल पाये हों लेकिन राज्य के गठन के बाद लगातार दिल्ली में झारखंड भवन बनाने की बहुप्रतिक्षित मांग आज पूरी हो गयी। दिल्ली में प्रसिद्ध गोल मार्किट के पास आज झारखंड भवन के लिए भूमि पूजन किया गया. इस मौके पर झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री  ने कहा, अप्रैल तक इसका कार्य शुरू हो जायेगा और दो वर्षों में यह बनकर तैयार हो जायेगा. इस भवन को लगभग एक एकड़ में बनाया जायेगा. भवन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा. झारखंड भवन चार मंजिला होगा. इसमें लगभग 50 कमरे होंगे.रघुवर दास प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना नहीं भूले. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन के साथ देश विकास कर रहा है. . उन्होंने इस कार्य को पूरा करने के लिए शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद का भी आभार व्यक्त किया.

jaharkhand bhawan
भूमि पूजन के मौके पर सांसद कड़िया मुंडा, सांसद श्री भूपेन्द्र यादव, झारखंड के पूर्व डीजीपी  व सांसद श्री बी. डी. राम, विधायक श्रीमती गंगोत्री  कुजुर, मुख्य सचिव श्री राजीव गौबा, आयुक्त श्री यू. पी. सिंह समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे.

गौरतलब है कि बिहार से अलग होने के बाद झारखंड भवन का कामकाज अभी बसंत बिहार के नजदीक स्थित एक अस्थायी भवन से संचालित हो रहा था। लंबे समय से यह मांग की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here