
श्रीनगर: केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इन दिनों कश्मीर के दौरे पर हैं। वो यहां हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। आज यहां शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से कहा है कि वह अपने-अपने राज्यों में ऐसे नए स्थानों को चिह्नित करें जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि वहां एक निर्वाचित सरकार को गिराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “हम सतर्क हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं कि इस स्थिति का भारत पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है और नक्सलवाद अब देश के सिर्फ चार जिलों तक सिमट कर रह गया है।”
वह उनके संदर्भ में योजनाएं बनाएं और भारत सरकार को सौंपे। केंद्र सभी अछूते पर्यटन स्थलों पर उचित बुनियादी ढांचा स्थापित करने के अलावा सड़क और मोबाइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी आर्थिक ताकत बनेगा तो उसमें पर्यटन की ही सबसे प्रमुख भूमिका और योगदान होगा।
