
नई दिल्ली: वैसे तो आज कल सब्जी की खेती हर एक मौसम में की जाती है। लेकिन हमारे किसान भाई इस बात को लेकर परेशान रहते है कि किस मौसम में कौन सी सब्जी उगाई जाए। ऐसे में भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र दिल्ली द्वारा तैयार की गई है। जिसमें प्रत्येक माह में उगाई जाने वाली सब्जियों की जानकारी दी गई है। इसमें अलग-अलग महीनों के अनुसार विभिन्न सब्जियों को बोने और उगाने के सुझाव भी दिए गए हैं।
किस मौसम में लगाएं कौन सी सब्जी
1. जनवरी
बैंगन, मिर्च, गाजर, मूली, पालक, टमाटर, शलगम जैसी फसलें उगाने के लिए उपयुक्त समय है।
2. फरवरी
मूली, गाजर, पालक, धनिया, टमाटर, बीन्स और लौकी जैसी सब्जियों के लिए अच्छा महीना है।
3. मार्च
गर्मियों की सब्जियां जैसे लौकी, तोरई, तरबूज, ककड़ी और करेला उगाने के लिए सही समय है।
4. अप्रैल
लौकी, ककड़ी, करेला, तोरई, तरबूज, टिंडा आदि की बुवाई उपयुक्त है।
5. मई
ग्रीष्मकालीन सब्जियों जैसे लौकी, ककड़ी, करेला, तोरई और टिंडा का उत्पादन हो सकता है।
ये भी पढ़े…
किसानों के लिए खुशखबरी बचेगा पैसा और पानी, मल्चिंग लगाने पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
6. जून
भिंडी, लौकी, करेला, तोरई, तरबूज जैसी सब्जियों के लिए सही समय है।
7. जुलाई
भिंडी, तोरई, लौकी, तरबूज, खीरा, करेला, पालक आदि की बुवाई के लिए उपयुक्त है।
8. अगस्त
पालक, मूली, गाजर, मेथी, धनिया और चौलाई जैसी फसलें लगाई जा सकती हैं।
9. सितंबर
आलू, टमाटर, गोभी, मटर, मूली, गाजर, धनिया जैसी फसलें इस माह लगाई जा सकती हैं।
10. अक्टूबर
गोभी, मूली, गाजर, पालक, धनिया और ब्रोकली उगाने के लिए सही समय है।
11. नवंबर
मटर, गोभी, गाजर, धनिया, ब्रोकली और पालक जैसी फसलें लगाई जा सकती हैं।
12. दिसंबर
टमाटर, बैंगन, गोभी, गाजर, पालक, मटर जैसी फसलें इस महीने उगाई जा सकती हैं।
फसल च्रक से होगा किसान को लाभ
इस चक्र से किसान यह जान सकते हैं कि किस महीने में कौन-सी फसल उपयुक्त है यह जानकारी मौसम के अनुसार खेती की योजना बनाने में मदद करती है। उपयुक्त समय पर फसल लगाने से उत्पादन बेहतर होता है।

