जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगठन कार्यालय इन्द्रासनी काम्पलेक्स में सम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने बताया कि “सेवारत शिक्षक एकीकरण मंच” की बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें सर्वसम्मति से माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रान्तिय उपाध्यक्ष एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रहे रमेश सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, डा. सुनीत गिरी को महामंत्री, वारणसी मण्डल के पूर्व मण्डलीय मंत्री एवं कुलभाष्कर आश्रम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. प्रमोद कुमार श्रीवस्तव को कोषाध्यक्ष, उ.प्र.मा. शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेशीय मंत्री डा. राकेश सिंह को प्रान्तीय उपाध्यक्ष, डा. शैलेश पाण्डेय व अनिल चैहान को प्रान्तीय मंत्री बनाये जाने का निर्णय लिया गया।
आगामी पंचायत चुनाव के बाद सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का जिला स्तर पर अभिनन्दन समारोह आयोजित करते हुए ‘सेवारत शिक्षक एकीकरण मंच को मजबूत करने के लिए सभी कार्यरत शिक्षक साथियों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।
संगठन जिलामंत्री तेरस यादव ने सभी कार्यरत शिक्षकों का आह्वाहन किया है कि वे संगठन से जुड़े और कार्यरत शिक्षक साथियों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत शिक्षक साथियों के नेतृत्व में संगठित हों। पंचायत चुनाव के दौरान महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को भी चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग जिला प्रशासन से की गयी है। बैठक में शशि प्रकाश मिश्र, अतुल कुमार सिंह, दयाशंकर यादव, दिलीप कुमार, सुनील कुमार, विजय बहादुर यादव, पारसनाथ सिंह, गजाधर राय, अरविन्द सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक साथी मौजूद रहे।
👉भारत व सिंगापुर मिल कर शिक्षा व कौशल विकास के क्षेत्र में करेंगे काम : धर्मेन्द्र प्रधान

