बिहार में जमीन सर्वे के बहाने त्योहारों पर घर लौट रहे है परदेसी

0
225

Bihar Land Survey: त्योहारों का मौसम लगभग आ गया है। 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। दुर्गा पूजा खत्म होते ही घरों में दिवाली की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। लोग घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई में लग जाएंगे। दिवाली की रोशनी फीकी पड़ते ही एक सप्ताह के अंदर लोक आस्था के महापर्व छठ के गीत गूंजने लगेंगे। यानी एक के बाद एक त्योहार आ रहे हैं। वैसे भी इस बार त्योहारों में परदेसियों की खास भीड़ जुटने की उम्मीद है। कल तक जो परदेसी आने वाले नहीं थे। उन्होंने भी अपना टिकट कन्फर्म करा लिया है। दरअसल इसका मुख्य कारण है बिहार में चल रहा विशेष भूमि सर्वेक्षण है।

 

घर लौट रहे है अब परदेसी
बिहार सरकार ने भूमि सर्वे में कागज आदि जुटाने के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय रैयतों को दे दिया है। इस बहाने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित दूर परदेस यहां तक की विदेशों में रहने वाले लोग भी सर्वे के बहाने अपने-अपने गांव लौट रहे हैं। उनका इस बार गांव पहुंचने का मकसद त्योहारों में शामिल होने के साथ जमीन सर्वे में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। जमीन सर्वे को लेकर उनके पास बहुतेरे काम हैं। उन्हें अपने-अपने जमीन का खाता-खसरा का मिलान करना है। सभी तरह के कागजत जुटाने हैं। बंटवारानामा से लेकर वंशावली तक अंतिम रूप देना है। पारिवारिक बैठक में सहमति बनानी है। इसके साथ ही अपना-अपना स्व-घोषणा पत्र भी जमा करना है।

ये भी पढ़े…

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात,कई राज्यों में हो रही है लगातार बारिश

 

2020 में हुई थी प्रथम चरण की शुरूआत
बांका जिले में भूमि सर्वे को लेकर अब तक 1 लाख 23 हजार 500 स्वघोषणा पत्र जमा हो चुका है। जिले में दो चरणों में सर्वे प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। जिसमें बेलहर, कटोरिया, चांदन, फुल्लीडुमर व बाराहाट अंचल शामिल है। इसकी भी प्रक्रिया अभी चल रही है। प्रथम चरण के तहत एक 1 लाख 8 हजार 707 रैयतों ने सर्वे के लिए स्व-घोषण पत्र (प्रपत्र टू) भरकर जमा किया था। इसमें अधिकांश यानी करीब 1 लाख 7 हजार 968 रैयतों ने ऑफलाइन फार्म जमा किया था।

दूसरे चरण में यहां शेष बचे अंचल बांका, अमरपुर, रजौन, धोरैया, शंभुगंज व बौंसी में सर्वे प्रारंभ किया गया है। दूसरे चरण में रैयत ऑनलाइन स्व-घोषण पत्र जमा कराने में अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं। अब तक दूसरे चरण में कुल 14 हजार 793 फार्म जमा किया गया है। जिसमें 8 हजार 921 ऑफलाइन व 5 हजार 872 रैयतों ने ऑनलाइन ही फार्म जमा किया है। ऑफलाइन स्वघोषणा पत्र को भी विभागीय स्तर से ऑनलाइन अपलोड किया जाता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here