पूजा
नई दिल्ली: हरा-भरा बगीचा घर की सुंदरता को और बढ़ा देता है। लेकिन गर्मियां आते ही इनकी हरियाली गायब होने लगती है। अचानक गर्मी बढ़ने की वजहें से पौधे जल्दी सुख जाते है। अप्रैल के महीने में तेज धूप निकलने लगी हैं, इसके अलावा पौधों को हरा-भरा रखने के लिए दिन में 2 से 3 तीन बार पानी देना चाहिए। जो लोग दिन में 2 बार पौधे को पानी नहीं देते। उनके पौधे बिल्कुल मुरझा जाते हैं। जिस कारण पौधे में फूल कम आने लगते है। हालांकि कई लोग पौधे में कई तरह के खाद का भी इस्तेमाल करते हैं, जिसे गर्मी के मौसम में भी पौधे जल्दी सुखते नही है। आइएं जानते है। खाद कब कैसे देनी चाहिए और किस चीज से मिट्टी नम रहेगी। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो गर्मियों में भी अच्छे फूल आएंगे।
गर्मी में खाद डालते समय रखें ध्यान
गर्मी में खाद देने की मात्रा, समय आदि का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो ऐसे में फूल जल्दी मुरझा जाते हैं। गर्मी में रासायनिक खाद बिल्कुल नहीं डालना चाहिए। जैविक खाद भी आप दे रहे हैं। तो उसकी मात्रा को कम कर देना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में कोई—कोई खाद पौधे को और ज्यादा गर्म कर देती है। जिसके लिए आप वर्मी कंपोस्ट खाद दे सकते हैं। एक महीने के अंतराल में यहां पर आपको 12 इंच के गमले के लिए सिर्फ 5 चम्मच वर्मी कंपोस्ट खाद, 3 चम्मच चाय पत्ती जो की इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती हो, उसे धोकर सुखाकर लेना है। और एक चम्मच केले छिलके का पाउडर लेना है।
ऐसे करें इस्तेमाल
इन तीनो चीजों को अच्छी तरह मिलाकर, मिट्टी की गुड़ाई करके उसमें मिलाएं और पानी दें। अगर आपके पास वर्मी कंपोस्ट खाद नहीं है, तो तीन चम्मच चाय पत्ती की खाद और एक चम्मच केले के छिलके की खाद 20 दिन के अंतराल में पौधों को दें। हालांकि केले के छिलके को सुखाकर पीसकर पाउडर खाद बनाया जाता है।
ये भी पढ़े…
बंपर उपज देगी लोबिया की ये शंभू किस्म, यहां से खरीदें ऑनलाइन बीज
गर्मी में पौधे का खास रखें ध्यान
गर्मी में मिट्टी जल्दी सूख जाती है। जिससे पौधे भी मुरझा जाते हैं। ऐसे में आपको पहले मिट्टी की गुड़ाई कर देनी है। उसके बाद उसके ऊपर मल्चिंग करना है। मल्चिंग करने से मिट्टी में लंबे समय तक नमी रहती है। मल्चिंग करने के लिए आप सूखे पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा मिट्टी की गुड़ाई करके सूखे पत्ते बिखेर दें और उसके ऊपर हल्की मिट्टी डाल दें। हालांकि अगर आपके पास कोकोपीट है तो सूखे पत्तों की जगह पर कोकोपीट डाल दीजिए और फिर मिट्टी से हल्की एक परत मिट्टी से ढक दीजिए। यहां पर ध्यान रखना है, कि पहले गुड़ाई करनी है फिर मल्चिंग करनी है। और उसके ऊपर हल्की मिट्टी डालनी है। उसके बाद पानी देना है।
गर्मी में पौधों को धूप से बचाने के लिए ग्रीन शेड नेट का भी इस्तेमाल करें। दिन में दो बार पानी दे। सुबह बढ़िया पौधों को पानी से नहलाएं, स्प्रे करें। यदि आपके पास बहुत सारे पौधे है, और आप उन्हें छाया में नहीं रख सकते हैं। तो बेहतर होगा कि आप हरे कपड़े से छाया बनाएं। बर्तनों को चारों तरफ से ढक दें और कपड़े को गीला कर लें। ऐसा करने से पौधे हरे-भरे रहेंगे।


