किडनी इन्फेक्शन होने के शुरुआती अजीब लक्षणों की ऐसे करें पहचान…

0
110

Kidney Damage: किडनी भी हमारे शरीर के उन अंगों में से एक है जिसे लगातार काम करते रहना पड़ता है। किडनी हमारे शरीर में कई बेहद जरूरी काम करती है और जब किडनी में किसी प्रकार की दिक्कत हो जाती है तो किडनी के ये फंक्शन ठीक से हो नहीं पाते हैं और इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इसलिए किडनी को हेल्दी रखना भी बहुत ज्यादा जरूरी है और इससे जुड़े किसी भी लक्षण की पहचान करना भी जरूरी होता है। ज्यादातर लोग किडनी से जुड़े लक्षणों को इसलिए इग्नोर कर देते हैं या फिर इस कारण से पहचान नहीं कर पाते हैं क्योंकि कुछ लक्षण बहुत ही अजीब होते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ अजीब लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं। जिनकी पहचान करना जरूरी है ताकि किडनी डैमेज जैसी स्थितियां होने से पहले ही उन्हें कंट्रोल किया जा सके। चलिए जानते डैमेज किडनी के इन अजीबोगरीब लक्षणों के बारे में जो पेशाब में देखे जाते है।

बार-बार यूरिन आना
ज्यादातर लोग लंबे समय से यह लक्षण नोटिस नहीं कर पाते हैं कि उन्हें बार-बार यूरिन आने की समस्या हो रही है। खासतौर पर अगर आपको भी इस तरह के कुछ लक्षण महसूस हो रहे हैं। तो इन चीजों का ध्यान रखना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। बार-बार पेशाब आना कई बार डैमेज किडनी का भी एक लक्षण हो सकता है।

यूरिन के रंग में बदलाव
पेशाब के रंग में बदलाव होना भी किडनी से जुड़ी कई बीमारियों का संकेत देता है। इसका मतलब यह है कि किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पा रही है और पेशाब के साथ प्रोटीन या खून आदि शरीर से बाहर जा रहा है। अगर आपको पेशाब के रंग में कुछ बदलाव दिखता है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़े…

टैटू गुदवाने के है शौकिन तो हो जाये सावधान…कहीं पड़ ना जाए महंगा,68 महिलाओं को हुआ एड्स

यूरिन से बदबू आना
अगर आपके पेशाब से बदबू आ रही है तो यह भी लक्षण आपको गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन सकती है ऐसा इसलिए क्योंकि यूरिन से बदबू आने जैसे लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर करना किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

यूरिन में झाग बनना
अगर आपके पेशाब में झाग बन रही है तो यह लक्षण भी गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। जब आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या होती है। तो किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती है और यह भी एक कारण हो सकता है कि आपके यूरिन में झाग बनने लगे। अगर आपको यह लक्षण महसूस होने लगा है तो डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

यूरिन में जलन होना
किडनी में इन्फेक्शन या फिर किडनी से जुड़ी किसी अन्य प्रकार की बीमारी होना भी यूरिन में जलन का कारण बन सकती है। जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। अगर आपको अचानक से पेशाब में जलन महसूस होने लगी है या फिर लंबे समय से ये लक्षण महसूस हो रहे हैं तो डॉक्टर से इस बारे में जल्द से जल्द संपर्क कर लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here