
चंडीगढ़: हरियाणा में हाल ही में खेतों में आगजनी की घटनाओं के कारण फसलों और पशुओं को हुए नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का निर्णय लिया।
इस निर्णय के तहत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत बीमा कंपनियों का चयन किया है, जो खरीफ 2024 से रबी 2025-26 तक की अवधि को कवर करेंगी। इसके लिए 1,100 करोड़ रुपये की राशि प्रीमियम के रूप में दी जाएगी। किसानों को केवल 1 से 1.5 प्रतिशत का प्रीमियम देना होगा, जबकि केंद्र और राज्य सरकारें बाकी प्रीमियम का भुगतान करेंगी।
ये भी पढ़े…
कम लागत, ज़्यादा मुनाफा! मक्के की ये उन्नत किस्में बदलेंगी किसानों का भविष्य
इसके अतिरिक्त, सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल लॉन्च किया है, जहां प्रभावित किसान आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को बीज और खाद की सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे आगामी फसल की बुवाई के लिए तैयार रह सकें।
यह कदम किसानों को राहत प्रदान करने के लिए उठाया गया है, ताकि वे अपनी फसलों के नुकसान की भरपाई कर सकें और आगामी खेती के लिए तैयार हो सकें।


