नि:शुल्क स्मार्ट कंप्यूटर शिक्षा: डिजिटल इंडिया बनाने में फाउंडेशन कर रहा सराहनीय पहल

0
866

भिंड। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में एसआरएफ फाउंडेशन भिंड द्वारा पिछले तीन साल से डिजिटल स्मार्ट बस के माध्यम से जिले के गोहद एवं मालनपुर के ग्रामीण इलाकों में बच्चों को निशुल्क स्मार्ट कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है। फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम शुभम शर्मा ने बच्चों से कंप्यूटर बेसिक जानकारी पूछी वहीं उन्होंने 82 बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण किए।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम शर्मा ने कहा कि डिजिटल इंडिया बनाने में फाउंडेशन की सराहनीय पहल है। एसआरएफ फाउंडेशन के द्वारा चयनित 10 विद्यालयों में 18 डिजिटल क्लास रूम स्थापित किए गए हैं, जिसमें 55 इंच क्रोमा एलईडी, यूपीएस बैटरी बैकअप, फ्री इंटरनेट एवं लेनोवो टैबलेट विद्यालय को उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनका उपयोग कर स्कूल स्तर पर डिजिटल रूप से सीखने सिखाने का कार्य करते हुए डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी के साथ फाउंडेशन के द्वारा रूरल एजुकेशन प्रोग्राम के द्वारा 10 शासकीय स्कूल, 10 आंगनवाड़ी केंद्रों को आदर्श बनाने व 2 वोकेशनल स्किल सेंटर प्रोग्राम के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में रोजगार दिलाने एवं डिजिटल बस के माध्यम से शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी चौन सिंह किरार, राकेश तिवारी, लालू चौहान, रामगोविंद, मोनू कौशल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here