किसानों को फ्री बीज वितरण योजना: 23 लाख किसानों को निःशुल्क दिए जाएँगे फसलों के बीज

0
235

राजस्थान। राजस्थान सरकार ने राज्य में किसानों को विभिन्न प्रमुख फसलों के प्रमाणित बीज निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। किसानों को फ्री बीज वितरण योजना देश में विभिन्न फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। इस कड़ी में सरकार ने इसके लिए 128.57 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राजस्थान में सरकार ने राज्य के 23 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को प्रमुख फसलों के प्रमाणित किस्मों के बीज मिनिकिट निःशुल्क वितरित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 128.57 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


किसानों को इन फसलों के बीज दिए जाएँगे निःशुल्क राज्य में प्रत्येक किसान को बीज मिनिकिट में संकर मक्का के 5 किलोग्राम, सरसों के 2 किलोग्राम, मूंग व मोठ के 4-4 किलोग्राम एवं तिल के 1 किलोग्राम प्रमाणित किस्मों के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जनजातिय कृषकों हेतु जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा तथा गैर जनजातिय कृषकों हेतु कृषि विभाग द्वारा बीज मिनिकिट की खरीद राजस्थान राज्य बीज निगम/राष्ट्रीय बीज निगम से की जाएगी। इन मिनिकिट का वितरण कृषि विभाग द्वारा राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु और सीमांत किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराये जाने के लिए ‘राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन’ चलाया जा रहा है। इस मिशन के उत्कृष्ट परिणामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here