एक्टिव ब्रेन के लिए बच्चों को खिलाएं फूड्स

0
124

दिमाग के सही फंक्शन के लिए फैट्स भी ज़रूरी होते हैं। हाई प्रोटीन और फैट्स से भरपूर दही आपके दिमाग को हेल्दी रखता है। इसमें पॉलीफेनॉल्स भी होते हैं, जो दिमाग में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर इसे शार्प रखने का काम करते हैं। हम सब चाहते हैं कि हमारे बच्चे एक्टिव और हेल्दी रहें, उनके दिमाग को सही पोषण मिले, ताकि वह सीखने में आगे रहें और बेहतर फोकस बने। अंडे, मछली और सब्ज़ियां ऐसे ज़रूरी पोषण तत्वों से भरे हैं, जो ग्रोथ के लिए ज़रूरी होते हैं। ब्रेन के सही फंक्शन के लिए ज़रूरी है कि बच्चों को पोषण से भरपूर संतुलित डाइट दी जाए। तो आइए जानें कि बच्चों की डाइट में किन चीज़ों को ज़रूर शामिल करना चाहिए।

अंडे

अंडे एक ऐसा फूड है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अच्छी बात यह है कि बच्चों को यह काफी पसंद भी होता है। अंडे खाने से बच्चों का दिमाग बेहतर होता है, बेहतर तरीके से काम करता है, क्योंकि इसमें कोलीन, विटामिन-बी12 , प्रोटीन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कोलीन एक ऐसा विटामिन है, जो दिमाग के विकास के लिए ज़रूरी होता है।

 हरी पत्तेदार सब्ज़ियां

बच्चों को हरी सब्ज़ियां खिलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन रिसर्च से पता चलता है कि पोषण से भरपूर सब्ज़ियां बच्चों के दिमाग के लिए बेहतरीन साबित होती हैं। पालक, केल और लेटस जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियां दिमाग के फंक्शन के लिए अच्छी होती हैं। इनमें फोलेट, फ्लवनॉइड्स, कैरटनॉइड्स और विटामिन-ई और के1 होता है, जो दिमाग की सुरक्षा करते हैं। हरे पत्तेदार सब्ज़ियों से भरपूर डाइट बच्चों की दिमागी सेहत को बेहतर बनाती है।

नट्स

नट्स और बीज पोषण तत्वों से भरे होते है, जो दिमाग को चुस्त और दुरुस्त रखने का काम करते हैं। इनमें विटामिन-ई, ज़िंक, फोलेट, आयरन और प्रोटीन होता है। नट्स खाने से न सिर्फ बच्चों की खाने की क्वालिटी बेहतर होती है, बल्कि इससे उनके शरीर में फैट्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे ज़रूरी पोषक तत्व भी चले जाते हैं।

 संतरे

संतरा एक आम सिट्रस फल है, जो खट्टा-मीठा होने की वजह से बच्चों को पसंद भी खूब आता है। बच्चों की डाइट में संतरा शामिल करना उनकी दिमाग की सेहत को बढ़ावा देगा। ये विटामिन-सी भरपूर होते हैं, जो दिमाग के फंक्शन के लिए ज़रूरी होता है।

सीफूड

मछली में विटामिन-डी का उच्च मात्रा होती है, साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भी भरपूर होती है। जो दोनों चीज़ें दिमाग को कमज़ोर होने से बचाते हैं , साथ ही याददाश्त को भी तेज़ रखते हैं। सालमन, टूना और सार्डीन्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here