
सब्जी की फसलों में गिलकी की खेती किसानों के लिए आय का अच्छा स्रोत बन रही है। किसान गिलकी के अच्छे दामों से भी खुश हैं। गर्मियों के मौसम में गिलकी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। क्योकि इसकी खेती में ज्यादा लागत और दिन नहीं लगते है। और इस सब्जी की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलती है। वैसे तो गर्मियों में लौकी, तोरई, करेला, ककड़ी, तरबूज़, टिंडा, भिंडी, टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन, गोभी, धनिया, पालक, पुदीना जैसी कई सब्ज़ियां खेतो में बोई जाती हैं।
गर्मी के मौसम में गिलकी की खेती
गर्मियों में उगाई जाने वाली फसलों से कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। एक ऐसी सब्जी की खेती है। जो बेहद कम दिनों में बहुत मोटा मुनाफा किसानों को कराती है। इस सब्जी की मांग बाजार में बहुत होती है। लोग इसका सेवन करना बहुत ज्यादा पसंद करते है। हम बात कर रहे है गिलकी की एफ 1 हरिता हाइब्रिड किस्म की खेती की ये काले बीज वाली हाइब्रिड गिलकी की एक उन्नत किस्म है।
गिलकी की खेती में बंपर उत्पादन के लिए अच्छे से किस्म के बीजों का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। और गिलकी की एफ 1 हरिता हाइब्रिड किस्म की खेती है। जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है। गिलकी की एफ 1 हरिता हाइब्रिड किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए। फिर मिट्टी में गोबर की खाद मिला दें। बुवाई के बाद गिलकी की एफ 1 हरिता हाइब्रिड किस्म की फसल करीब 55 दिनों में तैयार हो जाती है।
ये भी पढ़े…
कैसे करें मखाने की खेती, जानें कितने दिनों में फसल होती है तैयार
गिलकी की खेती से होगी कमाई
अगर आप गिलकी की एफ 1 हरिता हाइब्रिड किस्म की खेती करते है। तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक उपज के साथ बहुत शानदार मुनाफा भी देखने को मिलेगा। एक हेक्टेयर में गिलकी की एफ 1 हरिता हाइब्रिड किस्म की खेती करने से करीब 100 टन तक की पैदावार हो सकती है। आप इसकी खेती से करीब 3 लाख रूपए की कमाई आराम से कमा सकते है। गिलकी की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।


