जैविक कृषि उत्पाद की मांग बढ़ी है. इसे देखते हुए सरकार जैविक खेती करने के लिए किसानों को बढ़ावा दे रही है. इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) की शुरुआत की है. योजनाओं के माध्यम से जैविक खेती को रसायन मुक्त खेती के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है. केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी जैविक खेती (Organic Farming) को प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक मदद दे रही है. इसी कड़ी में बिहार सरकार जैविक खेती प्रोत्साहन योजना (Jaivik Protsahan Yojana) के तहत जैविक खेती करने वाले किसानों को 6500 रुपये प्रति एकड़ लाभ देने की घोषणा की है.
जैविक खेती करें और पाएं 6500 रुपये
कृषि विभाग, बिहार सरकार ने ट्वीट में कहा, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत जैविक खेती करने वाले किसानों को 6500 रुपये प्रति एकड़ लाभ देने का है प्रावधान. कृषि विभाग ने वर्ष 2022-23 में 25.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति की है. जैविक खेती करने वाले किसानों को 2.5 एकड़ का लाभ मिलेगा. जैविक खेती करें और 6500 रुपये प्रति एकड़ का लाभ पाएं. इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 संपर्क करें.
