Ram Mandir Pran Pratistha :
सकल राममय सब जग जानी। करहीं प्रणाम जोरी जुग पानी।।
पूरा भारतवर्ष अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानि 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हर कोई प्रभु श्रीराम को गर्भगृह में स्थापित होता हुआ देखना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उन्हें अयोध्या में राम के आगमन का निमंत्रण मिले और वो वहां उपस्थित होकर इस कार्य में शामिल हों लेकिन कुछ विघ्नसंतोषी लोग भी हैं जिन्हें शुभ कार्य में विघ्न डाल कर ही संतोष मिलता है। यही स्थिती देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की है।
कांग्रेस को अयोध्या जाना नहीं स्वीकार
जी हां, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अय़ोध्या जाने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। दोनों शीर्ष कांग्रेस नेताओं के अलावा कोई भी नेता रामनगरी नहीं जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अय़ोध्या जाने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। दोनों शीर्ष कांग्रेस नेताओं के अलावा कोई भी नेता रामनगरी नहीं जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होगा।
जयराम ने कहा मिला है निमंत्रण
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस विषय पर एक बयान जारी किया और कहा कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
कांग्रेस का आरोप चुनावी लाभ के लिए किया मंदिर का इस्तेमाल
हमारे देश में लाखों करोड़ों लोग भगवान राम की पूजा करते हैं। धर्म एक निजी मामला है लेकिन आरएसएस और बीजेपी ने लंबे समय से अयोध्या में मंदिर को राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन स्पष्ट रूप से चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है।
साल 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए और भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्ट रूप से आरएसएस और बीजेपी के कार्यक्रम के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया है। विश्व हिन्दु परिषद का कहना है कि अगर कांग्रेस आना नहीं चाहती है तो मत आए। हमारा काम निमंत्रण भेजना था हमने निमंत्रण भेज दिया है।
नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि, दुनिया भर से आयेंगे मेहमान
रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके अलावा दुनियाभर से समारोह में मेहमान आएंगे। जिनको लेकर यूपी प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर इंतजाम काफी कड़े किए गए हैं।

