पूजा
नई दिल्ली: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है ,और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल से पारा बढ़ने की संभावना है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे शरीर को हेल्दी रहना मुश्किल हो जाएगा गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी की जरूरत होती है। इसके अलावा खानपान का सही चुनाव ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। गर्मियों में मिलने वाली कुछ खास सब्जियां न सिर्फ शरीर को ठंडक देती हैं, बल्कि पोषण भी भरपूर देती है। इनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है, जो पाचन को सुधारती है। इस मौसम में सब्जियों का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इन सब्जियों का सेवन करने से आप फिट और हेल्दी रह सकते हैं।
डॉक्टर कामिनी सिन्हा ने बताया कि गर्मियों में लोगों को हेल्दी रहने के लिए पानी से भरपूर सब्जियां खानी चाहिए और खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। गर्मी के मौसम में पेट की समस्याएं बढ़ जाती है, और इनसे बचने के लिए सभी को फल-सब्जियों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। साथ ही तली-भुनी और ऑयली चीजों को अवॉइड करना चाहिए। लोगों को गर्मियों में रोज 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। ज्यादा देर तक धूप में काम करने से बचना चाहिए और किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करना चाहिए। इसके अलावा गर्मियों में खाएं ये सब्जियां।
1. खीरा गर्मियों में सबसे लोकप्रिय और ताजगी देने वाली सब्जी है। इसमें 95% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, और प्यास को शांत करता है। खीरा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और त्वचा के लिए भी लाभकारी है। यह शरीर से अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है।
2. लौकी गर्मी में सबसे हल्की और पौष्टिक सब्जी मानी जाती है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करती है, और पाचन तंत्र को मजबूत करती है। लौकी का सेवन खून को साफ करता है, और यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। लौकी का जूस पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है।
3. टमाटर में भरपूर पानी, विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए उपयोगी है। टमाटर का सेवन न सिर्फ त्वचा के लिए अच्छा है, बल्कि यह पाचन क्रिया को भी सुधारता है। टमाटर का जूस पीने से शरीर की जलन कम होती है, और ताजगी मिलती है।
ये भी पढ़े…
घीया की ये उन्नत किस्में कर देगी मालामाल, प्रति एकड़ मिलेगी 120 क्विंटल तक पैदावार
4. कद्दू में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन A, C और फाइबर। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। कद्दू का सेवन विशेष रूप से पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। और गर्मी में शरीर को ताजगी का एहसास कराता है।
5. गर्मी में अक्सर लोग तोरई को देखकर मुंह बनाते है। लेकिन जनाब, इसमें छिपे फायदे जान लीजिए तो थाली में सबसे पहले यही रखेंगे। तोरई पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, और पेट को हल्का रखती है। इसमें मौजूद एंजाइम्स आंतों की सफाई करते हैं और कब्ज जैसी समस्या को दूर रखते है।
6. शिमला मिर्च में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते है। और गर्मी में ताजगी प्रदान करते है। यह मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। शिमला मिर्च का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।


