बकरे-बकरी के लिए सालभर हरा चारा चाहिए? तो जानिए अभी से कैसे करें तैयारी

0
303
वर्षा वर्मा

 

 

Fodder Moringa:  बकरे के मीट को लेकर कुछ वक्त पहले तक कोई मानक नहीं थे। शर्त थी तो बस इतनी कि बकरा बीमार न हो। लेकिन अब कई तरह के मानक तय हो गए हैं। इसमे से एक है पौष्टिबकता और स्वाद का, क्योंकि अब सिर्फ दूध को ही पैमाने पर नहीं जांचा जाता है, बल्कि मीट की भी जांच होने लगी है। गोट एक्सपर्ट का कहना है कि बकरे के मीट में पौष्टिनकता और स्वाद उसके खानपान के मुता‍बिक आता है। यानि जैसा बकरे-बकरियों को खाने के लिए दिया जाएगा वैसी ही उनके मीट की ग्रोथ होगी।

 

 

और हरा चारा इसमे अहम रोल निभाता है। लेकिन कौन सा हरा चारा बकरों को खाने के लिए दिया जाना चाहिए। ऐसा कौनसा हरा चारा है जो साल के 12 महीने आसानी से और सस्ता मिल सकता है। हरा चारा आज बकरी पालक ही नहीं गाय-भैंस और भेड़ पालक सभी की परेशानी बना हुआ है। क्योंकि बीते कई साल से हरा चारा गर्मियों ही नहीं सर्दी और बरसात के मौसम में भी परेशानी बना हुआ है।

 

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

 

आम की खास किस्मों का गढ़ हैं देश की ये फल-सब्ज़ी मंडियां

 

 

 

 

अभी से तैयारी की तो जून में लगा सकते हैं मोरिंगा
फोडर एक्सपर्ट डॉ. एमवी नरायण का कहना है कि मोरिंगा को लगाने का सही वक्त जून है। हालांकि बरसात के दिनों में भी इसे लगाया जा सकता है। लेकिन अभी से लगाने की तैयारी कर लें तो जून में आसानी से इसे लगाया जा सकता है। अगर इसकी खासियत की बात करें तो मोरिंगा में बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही दूसरे जरूरी मिनरल्स और विटामिन भी इसके अंदर बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। और दूसरे हरे चारे के मुकाबले प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स के मामले में यह बहुत ही पौष्टिक है। इसकी एक और सबसे बड़ी खास बात ये कि थोड़ी सी देखभाल के बाद प्राकृतिक तरीके से ये बहुत तेजी से बढ़ता है। इसके उत्पादन के लिए किसी भी तरह के केमिकल की जरूरत भी नहीं होती है। इसलिए इसे प्राकृतिक रूप से ऑर्गेनिक भी कहा जा सकता है।

 

 

 

 

 

पत्ते से तने तक को ऐसे करें इस्तेमाल
डॉ. एमवी नरायण ने बकरे-बकरियों को मोरिंगा खि‍लाने के बारे में बताया कि मोरिंगा के तने को भी बकरी खाती है। क्योंकि इसका तना बहुत ही मुलायम होता है। इसकी पत्तियों को भी बकरे और बकरी बड़े ही चाव से खाते हैं। अगर आप चाहें तो जिस वक्त खूब उत्पादन हो रहा हो तो पहले बकरियों को पत्तियां खिला सकते हैं। इसके तने को अलग रखकर उसके पैलेट्स बना सकते हैं। पैलेट्स बनाने का अपना एक अलग खास तरीका है। ऐसा करके आप गर्मी और बरसात के लिए भी चारे का इंतजाम कर के रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here