
Seedless Cucumbers: वैसे तो गर्मी आते ही खीरे की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। लेकिन पिछले कुछ सालों में बाजार में सीडलेस खीरे की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। आईएआरआई के शाकीय विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ एसएसए डे खीरे की खेती की के बारे में बताते हैं। कि पॉली हाउस में खीरे की खेती करते हैं। तो उसमें कुछ खास प्रजातियां लगाई जाती हैं। इस तरह की प्रजातियों को हम पार्थेनोकार्पिक कुकुंबर या फ्रेंच कुकुंबर और कभी-कभी चाइनीज कुकुंबर कहते हैं। इसके अलावा इसमें एक भी बीज नहीं होता है। इसके हर एक गांठ में फल लगते हैं। और कभी-कभी एक गांठ में दो से अधिक फल लगते हैं। इसलिए इस प्रजाति के खीरे में ज्यादा उत्पादन मिलता है। साथ ही खीरा-6, किस्म किसानों के बीच काफी प्रचलित है।
सीडलेस खीरे की बाजारों में है डिमांड
पिछले कुछ सालों में बाजार में सीडलेस खीरे की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन खेती के दौरान किसानों के सामने एक सबसे बड़ी समस्या आती है। कि इसके उन्नत किस्म के बीज कहां से खरीदें। जिससे अच्छी उपज मिल सके। साथ ही जो किसान सीडलेस खीरे की खेती करना चाहते हैं। वो किसान आईसीएआर की ओर से विकसित पूसा-6 सीडलेस खीरे की खेती कर सकते हैं। इस किस्म का बीज किसान किसी भी दुकान से खरीद सकते हैं। हालांकि इस खीरे की खेती से किसानों की कमाई भी हो रही है। इस की खेती के लिए मार्च का महीना सबसे बेस्ट होता है। ऐसे में किसान परंपरागत फसलों की खेती को छोड़कर नकदी फसलों की खेती करने लगे हैं।
ये भी पढ़े…
लागत-मेहनत कम, बंपर कमाई, चुकंदर की खेती से किसान भाई बन सकते हैं दो महीने में लखपति
सीडलेस खीरे की करें खेती इस महीनें
अगर सीडलेस खीरे की खेती की बात करें तो उत्तर भारत में इसे साल में दो बार मार्च-मई और जुलाई-नवंबर में पॉलीहाउस में उगाया जा सकता है। वहीं, अगर दक्षिण भारत के किसान इस सीडलेस खीरे की खेती करना चाहते हैं। तो इसे साल में तीनों बार नेट हाउस में लगाया जा सकता है। इस किस्म की खेती से बंपर उत्पादन भी लिया रहा है।
सीडलेस खीरे से अच्छा मुनाफा
अगर कोई किसान 100 वर्ग मीटर के पॉलीहाउस में सीडलेस पूसा-6 खीरे की खेती करते हैं। तो उसे लगभग 12 से 15 क्विंटल खीरे की उपज मिलती है। इसी के साथ अगर बीना बीज वाले खीरे की कीमत की बात करें तो बाजार में ये 40 से 50 रुपये किलो है। इसके अलावा पूसा-6 के एक पौधे से 4-5 किलो तक सीडलेस खीरा मिल जाता है। इस किस्म के खीरे की फल का आकार भी बड़ा होता है। और औसत वजन 100 ग्राम से अधिक होता है। जिससे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।


