जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों पर मतगणना जारी, उमर अब्दुल्ला होंगे अगले मुख्यमंत्री

0
71

Jammu Kashmir Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों पर मतगणना जारी है। 90 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिल गया है। दो सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव परिणाम की स्थिति लगभग साफ हो गई है। कई सीटों के परिणाम आ चुके हैं।

रुझानों का अपडेट
चुनाव आयोग के मुताबिक रुझान और परिणाम के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन को 43, भाजपा को 28, आईएनसी को सात, जेकेपीडीपी को 2 और जेपीसी को एक वहीं आईएनडी सात सीटों पर आगे है। परिणाम की बात करें तो भाजपा को एक सीट और जेकेएन को एक सीट पर जीत मिली है। वहीं उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम सीट से आगे चल रहे हैं। जम्मू वेस्ट से भाजपा के अरविंद गुप्ता आगे चल रहे हैं। नौशेरा सीट से रविंद्र रैना पीछे चल रहे हैं। जो जम्मू कश्मीर में भाजपा के बड़ा चेहरा हैं। कश्मीर में भाजपा का बुरा हाल है। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी पीछे चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के सियासी समर में चर्चित चेहरों और बागियों के उतरने से मुकाबला रोचक है। 10 साल बाद हो रहे प्रदेश में चुनाव में लोगों ने भी खूब जमकर हिस्सा लिया और लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। रूझानों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस वाली गठबंधन की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

जम्मू संभाग के नौशेरा सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है। यहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी रविंद्र रैना और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सुरिंदर चौधरी के बीच सीधी टक्कर है। पिछले विधानसभा चुनाव में रविंद्र रैना यहां से जीतने में कामयाब रहे थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल विधानसभा सीट चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा वह बडगाम से भी बतौर प्रत्याशी हैं। हालांकि एक समय उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने से साफ इनकार दिया था। लेकिन उसके बावजूद वो दो सीट से लड़ते हुए नजर आए। गांदरबल से उमर के सामने पीडीपी के बशीर अहमद मीर मैदान में हैं। अब देखना रोचक होगा कि लोगों ने किसे अपना समर्थन दिया है।

ये भी पढ़े…

हरियाणा के चुनावी पर्व में आज परिणाम का दिन, नायब सिंह सैनी समेत 10 मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव में आजमाई अपनी किस्मत

बडगाम विधानसभा सीट से भी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला को उम्मीदवार घोषित किया है। यहां पर उनका मुकाबला पीडीपी के सैयद मुंतजिर मेहदी से है। कश्मीर संभाग की इस सीट पर पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सीधी टक्कर है। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद रुहल्ला मेहदी ने जीत हासिल की थी। और बिजबेहरा विधानसभा सीट जम्मू-कश्मीर की हॉट सीट में शुमार है। क्योंकि इस सीट पर पीडीपी से महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से सोफी यूसुफ और नेशनल कॉन्फ्रेंस से बशीर अहमद शाह वीरी मैदान में हैं। यहां पर 18 सिंतबर यानी पहले चरण में मतदान हुआ था।

जम्मू-कश्मीर की सभी विधानसभा की सीटों में से चन्नापुरा की सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। इस सीट पर राज्य के कद्दावर नेता और राज्य की सरकार में शिक्षा मंत्री के साथ कई पदों पर रह चुके मोहम्मद अल्ताफ बुखारी चुनावी मैदान में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की तरफ से उतरे हैं। बुखारी का गठन महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से अलग होने के बाद 2020 में किया था और वो इस पार्टी के सबसे प्रमुख नेता हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला पीडीपी के मोहम्मद इकबाल ट्रंबो और बीजेपी के हिलाल अहमद वानी और नेशनल कांफ्रेंस से मुश्ताक गुरू के बीच मुकाबला है। वहीं सेंट्रल शाल्टेंग विधानसभा सीट पर कांग्रेस से पार्टी प्रमुख तारिक हमीद कर्रा चुनावी मैदान में हैं। जम्मू और कश्मीर अपनी पार्टी से जफर हबीब डार, पीडीपी से अब्दुल कयूम भट और आवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस से रियाज अहमद मीर ने ताल ठोकी है। हालांकि यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे इरफान शाह सभी को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। अब कुछ घंटों में साफ हो जाएगा कि मैदान कौन मारने में कामयाब होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here