UP Police में 20% आरक्षण पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, पूर्व अग्निवीरों को बताया गौरव का विषय

0
367
वर्षा वर्मा

 

 

UP Police Agniveer Reservation: उत्तर प्रदेश पुलिस में अब पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण की व्यवस्था लागू होगी। राज्य सरकार की कैबिनेट ने 3 जून को यह फैसला लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक के दौरान इस पर मुहर लगी। अब इस फैसले पर सीएम योगी ने प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा-माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे ‘अग्निवीर’ राष्ट्र की अमूल्य निधि हैं। सीएम ने लिखा कि 4 वर्ष की सेवा के उपरांत उनके सम्मान समायोजन के लिए यूपी सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को राज्य की पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने एवं आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।

 

 

 

 

सीधी भर्ती में लागू होगा आरक्षण- सीएम
उन्होंने लिखा कि अग्निवीरों को 20% आरक्षण की व्यवस्था देने वाला देश का प्रथम राज्य बने उत्तर प्रदेश में यह आरक्षण पुलिस आरक्षी, पीएसी, घुड़सवार आरक्षी एवं फायरमैन की सीधी भर्ती में लागू होगा। सीएम ने लिखा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और समर्पित पूर्व अग्निवीर अब ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि में सहभागी बनेंगे।

 

 

ये भी पढ़े…

 

मक्का की खेती का सही समय: जून में करें शुरुआत, पशुओं को रोगों से बचाने के लिए अपनांए ये उपाय

 

 

वहीं कैबिनेट के इस फैसले पर राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी प्रतिक्रिया दी। उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को विशेष रूप से बधाई देना चाहेंगे कि उन्होंने अग्निवीरों के भविष्य का ख्याल रखा है।अग्निवीर के रूप में 4 साल तक सेवा करने वालों के लिए आयु में 3 वर्ष की छूट का भी प्रावधान किया गया है और 20% क्षैतिज आरक्षण देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में पारित प्रस्ताव के माध्यम से की, यह अपने आप में एक बड़ा फैसला है और इससे हमें एक प्रशिक्षित बल मिलेगा। इसमें पुलिस में आरक्षी, PAC, घुड़सवार और फायरमैन के लिए व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here