यूपी में सीएम योगी करेंगे निकाय चुनाव का आगाज, कई जगहों पर बीजेपी निकालेगी विकास रथ यात्रा

0
103

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होने जा रहा है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज उत्तरी यूपी के सहानपुर से आज चुनावी प्रचार का आगाज करेंगे। सीएम योगी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में 75 जनसभा को संबोधित करेंगे। आज सीएम योगी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शामली और अमरोहा में भी मुख्यमंत्री योगी शामिल होंगे। यूपी के हर जिले में बीजेपी एक प्रोग्राम करेगी, जिसमें सीएम योगी भी शामिल रहेंगे। कई जगहों पर भाजपा विकास रथ यात्रा भी निकालेगी। भाजपा लगतारा निकाय चुनाव में जीत का दावा करती नजर आ रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया है कि आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। चुनाव प्रबंधन शाखा में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम समेत कई अन्य नेताओं का चुनावी दौरा तय किया जा रहा है।

यूपी में निकाय चुनाव की तारीख तय

यूपी में बहुप्रतिक्षित नगर निकाय चुनाव दो चरणों में 4 और 11 मई को होंगे। मतगणना 13 मई को होगी। चुनाव 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों को चुनने के लिए हो रहा है।
चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों का चुनाव पहले चरण में होगा जबकि मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के 38 जिलों का चुनाव दूसरे चरण में कराया जाएगा।

कर्नाटक के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम योगी शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल है। सीएम योगी 26 और 30 अप्रैल को कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को वोटों की गिनती होगी। 224 सीटों की विधानसभा के लिए एक चरण में मतदान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here