मौसम में बदलाव:मौसमी इन्फ्लुएंजा या एच3 एन3 वायरल बीमारी : सिविल सर्जन

0
114

नई दिल्ली। बदल रहे मौसम में खांसी, बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द होना आम बात है मगर अगर इसके साथ-साथ सांस लेने में भी तकलीफ हो तो हमें सचेत हो जाना चाहिए कि यह आम इन्फ्लुएंजा नहीं बल्कि एच3 एन2 वायरस के साथ होने वाला इन्फ्लुएंजा है। डा. सतीश गोयल ने बताया कि इस से बचने के लिए साबुन और पानी के साथ हाथ धोने, मास्क डाल कर रखना और भीड़ वाले स्थानों पर न जाना, खांसते और छींकते समय मुंह पर नाक को ढक कर रखना, तरल पदार्थों का सेवन अधिक करना, आंखों और नाक को बार बार न छूना, बुखार और शरीर दर्द के लिए सिर्फ पैरासीटामोल का प्रयोग करते रहना हमें इस बीमारी से बचा सकता है।

साथ ही हमें एक दूसरे को मिलते समय हाथ मिलाने से गुरेज करना चाहिए, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना नहीं चाहिए, इकट्ठा बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए और बिना डाक्टरी सलाह से कोई भी एंटीबायोटिक या अन्य दवाइयां अपने आप नहीं लेना चाहिए। सांस लेने में तकलीफ या उपरोक्त कोई भी लक्षण होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल के साथ संपंर्क कायम किया जाए। जिला मास मीडिया अधिकारी अनिल धामू ने कहा कि हम सभी जागरूक हो कर ही इस तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here