निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी BJP-SP, सीएम योगी ने बताया देव-असुर संग्राम

0
253

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में बीजेपी, सपा, बसपा समेत सभी पार्टियां लगी हुई हैं। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धुआंधार जनसभाएं जारी हैं। चुनाव प्रचार के चौथे दिन शुक्रवार को उन्होंने सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बलरामपुर में जनसभा कर भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया तो विपक्षियों पर करारा प्रहार करने से भी नहीं चूके। उन्होंने यूपी में हो रहे नगर निकाय चुनाव को देवासुर संग्राम बताते हुए कहा कि कभी इसी सीतापुर के नैमिषारण्य की भूमि से महर्षि दधीचि ने दैवीय शक्तियों की विजय के लिए अपनी अस्थियां वज्र बनाने के लिए दी थीं। यह समय भी इस चुनाव में दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों, माफिया और अपराधियों को सबक सिखाने का है।

यूपी निकाय चुनाव: चुनाव चिन्ह बंटने से स्थित साफ, एटा पालिका से आठ प्रत्याशी मैदान में

यूपी निकाय चुनावों में चुनाव चिन्ह वितरण होने के बाद प्रत्याशियों की स्थित साफ हो गई। एटा नगर पालिका में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ गए। प्रत्याशियों को लेकर मतदाताओं ने गुणा गणित लगाना शुरू कर दिया है। हर प्रत्याशी अपने-अपने वोटों के हिसाब से जीत रहा है। एटा नगर पालिका परिषद में भाजपा से सुधा गुप्ता, सपा से मुन्नी बेगम, आम आदमी पार्टी से राजकुमारी, कांग्रेस से सीमा गुप्ता प्रत्याशी है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में मीरा गांधी, जयदेवी, नाजमा बेगम, रानी प्रत्याशी है।

यूपी निकाय चुनाव: शिक्षित भी हैं तो कम पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में

एटा की 10 निकायों के लिए हो रहे चुनाव में शिक्षित के साथ ही कम पढ़े लिखे उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले की तीन नगर पालिका परिषद में कोई उम्मीदवार एमए बीएड है तो किसी ने पांचवी कक्षा तक ही पढ़ाई की है। कासगंज नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राजनीतिक दलों व निर्दलीय लड़ रहे उम्मीदवारों में निर्दलीय डा. शशिलता चौहान ने परास्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है।

यूपी निकाय चुनाव: मथुरा में आम आदमी पार्टी ने किया 11 सूत्रीय गारंटी कार्ड लॉन्च

शुक्रवार को मथुरा में आम आदमी पार्टी की नगर निगम चुनाव प्रभारी डॉक्टर छवि यादव, जिला प्रभारी अश्विनी मिश्रा, महापौर प्रत्याशी प्रवीण भारद्वाज, जिलाध्यक्ष चौधरी भगत सिंह ने पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर नगर निगम के लिए आम आदमी पार्टी का 11 सूत्रीय गारंटी कार्ड लॉच किया। चुनाव प्रभारी डॉक्टर छवि यादव ने इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि ये 11 गारंटी आम आदमी पार्टी नगर की जनता को देती है।

यूपी निकाय चुनाव: सियासी अखाड़े में बी टीम साध रही है वोटों का गणित, दिन-रात प्रचार में जुटे

फिरोजाबाद निकाय चुनाव में सियासी अखाड़ा सज गया है। सूरमा मैदान में हैं तो पार्टी के नेताओं के साथ दिन-रात प्रचार में जुटे हुए हैं। सियासत की शतरंजी बिसात पर प्रमुख दलों ने एक बी टीम भी खड़ी कर रखी है, जो प्रचार के दौरान भले ही कम दिखाई देती है, लेकिन चुनाव में वोटों का गणित साधने के लिए मेहनत कर रही है। निकाय चुनावों को प्रत्याशियों के साथ राजनैतिक दलों ने प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है।

मुरादाबाद, हाथरस की पुलिस मैनपुरी में कराएगी यूपी निकाय चुनाव, 180 दरोगा और 60 सपाही पहुंच रहे

मैनपुरी में होने वाले यूपी निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मैनपुरी जनपद को 9 जोन और 13 सेक्टर में बांट दिया गया है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मुरादाबाद और हाथरस से उपलब्ध कराए गए दरोगा और सिपाही मैनपुरी में निष्पक्ष और हिंसारहित चुनाव संपन्न कराएंगे। चुनाव के लिए इन जिलों से आने वाला फोर्स मैनपुरी पहुंचने लगा है।

यूपी निकाय चुनाव के विवाद में हमला, आरोपी फरार, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मैनपुरी के बरनाहल में मारपीट के मामले में गुरुवार की देर रात तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। थाने पहुंचे पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

यूपी निकाय चुनाव के लिए BJP का दांव, हर मोहल्ले में सुनाएंगे PM मोदी के मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें प्रसारण को सुनने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा का संगठन सक्रिय हो गया है। आगरा शहर में सभी 100 वार्डों में एलईडी लगाकर प्रसारण देखा जाएगा तो जिले में भी बूथ स्तर पर तैयारियां चली हैं।

सीएम योगी ने निकाय चुनाव को बताया देव-असुर संग्राम, बोले-जातिवाद ने कर रखा था यूपी का बेड़ा गर्क

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धुआंधार जनसभाएं जारी हैं। चुनाव प्रचार के चौथे दिन शुक्रवार को उन्होंने सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बलरामपुर में जनसभा कर भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया तो विपक्षियों पर करारा प्रहार करने से भी नहीं चूके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here