दुबई पहुँची बिहार की हरी तरकारी, सब्जियों की पहली खेप विदेश रवाना

0
174
वर्षा वर्मा

 

 

Bihar Vegetables Export: विदेश के लोग अब बिहार की तरकारी का स्वाद ले सकेंगे। कटहल और करेला सहित 1500 किलोग्राम सब्जियों की पहली खेप पटना से काशी के रास्ते दुबई भेजी गई। सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान से हरी झंडी दिखा कर सब्जियों की खेप दुबई के लिए रवाना की, बिहार में निर्यात की सुविधा नहीं होने के कारण पटना से सड़क मार्ग से सब्जियां वाराणसी एयरपोर्ट ले जाई गयीं। वहां से दुबई भेजी जाएंगी, इसमें कटहल, फूलगोभी, करेला, लौकी सहित 10 प्रकार की तरकारी शामिल हैं।

 

 

अगली खेप सिंगापुर जाएगी
हरी झंडी दिखाने के बाद सूचना भवन में मीडिया से बात करते हुए मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि दुबई के बाद सिंगापुर को बोरो, केला और बैंगन आदि सब्जियां भेजने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि हर थाली में बिहारी तरकारी के मूल मंत्र के साथ बिहार में उत्पादित सब्जियों को अब विदेश तक पहुंचाना है। इसकी शुरुआत हो गई है, बिहार के सहकारिता और कृषि क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। मंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों की मेहनत, लगन और राज्य की मिट्टी की उर्वरता के कारण सब्जी बाहर भेजने में सफलता मिल रही है। भविष्य में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिहार की तरकारी के लिए नए द्वार खुलेंगे। मंत्री ने बताया कि वेजफेड ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक अपनाने, गुणवत्तापूर्ण बीज और पौधे उपलब्ध कराने सहित प्रसंस्करण एवं विपणन की बेहतर सुविधा देने में बड़ी भूमिका निभायी।

 

 

ये भी पढ़े…

 

ये चार हरे चारे दिलाएंगे बढ़िया मुनाफा: पशुओं को खिलाएं और बाजार में बेचें, पढ़ें डिटेल

 

 

495 प्राथमिक सब्जी उत्पादन सहकारी संघ का गठन
सभी सब्जी संघों हरित सब्जी संघ, पटना, तिरहुत सब्जी संघ मोतिहारी, मिथिला सब्जी संघ दरभंगा एवं मगध सब्जी संघ गया के संयुक्त प्रयास से सब्जियों का पहला परीक्षण शिपमेंट दुबई के लिए भेजा जा रहा है। यह शिपमेंट फेयर एक्सपोर्ट्स के माध्यम से लुलुमॉल के लिए भेजा गया है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी 534 प्रखंडों में 30 जून तक प्राथमिक सब्जी उत्पादन सहकारी संघ (पीवीसीएस) का गठन हो जाएगा। अब तक 495 पीवीसीएस का गठन हो चुका है। मंत्री ने यह भी कहा कि हर प्रखंड में सुधा बूथ की तरह सब्जी के रिटेल आउटलेट खोले जा रहे हैं। इस तरह के 200 रिटेल आउटलेट अगले 3 माह में शुरू हो जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here