
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कि जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट- results.biharboardonline.com पर जाना होगा। बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 86.50% छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स विषय के छात्रों का पास पर्सेंटाइल सबसे अधिक 94.77% रहा है, इसी के साथ बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परीक्षाफल आधिकारिक वेबसाइट https://www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़े…
सरकार ने हरियाणा और असम में सरसों की खरीद शुरू की, जानें इन राज्यों के आंकड़ें
रिजल्ट ऐसे करें चेक
1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘BSEB Class 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा-अपना रोल नंबर, रोल कोड और नाम दर्ज करें।
4. मांगी गई डिटेल्स दर्ज करने के बाद, आपका बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

