गर्मियों के लिए बेस्ट सुपरफूड, पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी खाने के जबरदस्त फायदे

0
216
वर्षा वर्मा

 

 

 

ladyfinger:  हरी और लंबी-लंबी सब्जी जिसे ‘लेडीज फिंगर’ या भिंडी और कई जगह ओकरा भी कहते हैं न केवल स्वाद में बेहतरीन बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। भिंडी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर के साथ विटामिन ‘ए’, ‘सी’ के साथ ‘पोटेशियम’ और ‘मैग्नीशियम’ जैसे खनिज तत्व के साथ एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं। सुपाच्य और ठंडी तासीर की वजह से यह गर्मी के मौसम के लिए बेहतरीन सब्जियों की लिस्ट में शामिल है। गर्मियों में भिंडी बाजार में आसानी से मिल जाती है। इसलिए इस सीजन में लोग भिंडी का सेवन करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सुपाच्य भी होती है। स्वाद से भरपूर भिंडी खाने से कई फायदे भी मिलते हैं।

 

 

 

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन (2021) में इसकी महत्ता बताई गई है। स्टडी के अनुसार, ओकरा की उत्पत्ति इथियोपिया के पास हुई थी। जहां 12वीं शताब्दी के दौरान मिस्र में इसे उगाया जाता था और उसके बाद पूरे मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में इसकी खेती होने लगी।

 

ओकरा को ज्यादातर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगाया जाता है और यह एक लोकप्रिय फसल है। यह व्यापक रूप से उगाई जाने वाली खाद्य फसल है और विश्व स्तर पर अपने स्वाद के लिए जानी जाती है। भिंडी की हरी फली की आमतौर पर सब्जी बनाई जाती है। जबकि फली का अर्क सूप के साथ-साथ सॉस के कई व्यंजनों में उनकी चिपचिपाहट बढ़ाने के लिए या फिर गाढ़ा करने वाले एजेंट के रूप में भी काम करता है। भिंडी के फल का एक और उल्लेखनीय प्रयोग अचार उद्योग में किया जाता है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

कमाल की है मिर्च की F1 वैरायटी, जानिए फायदे और खरीदें सस्ते में यहां से ऑनलाइन बीज

 

 

भिंडी के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है और यह कई समस्याओं को दूर करने के साथ सेहत भी दुरुस्त रहती है। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम के साथ ही कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी की तासीर ठंडी होती है। भिंडी में प्रोटीन, विटामिन, मैग्नीशियम, फाइबर के साथ ही एंटीऑक्सिडेंट समेत अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसे आप किसी भी समय खा सकते हैं। भिंडी का पानी पीने से यह आपके पेट को ठंडा रखता है।

 

 

 

 

 

भिंडी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पाचनतंत्र को मजबूत करने के साथ पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं को भी दूर करती है। कब्ज, वात, कच्ची डकार में राहत मिलती है। पेट के साथ ही भिंडी हृदय के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होने के साथ ही हार्ट की सेहत दुरुस्त रहती है। यदि आपको मधुमेह की शिकायत है। तो भिंडी का सेवन जरूर करें। इसमें ग्लाइसेमिक नाम का तत्व पाया जाता है। जिसके सेवन से मधुमेह नियंत्रित होता है। भिंडी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here