यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

0
292
वर्षा वर्मा

 

UPPSC PCS Mains Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 24 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

 

अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए कुल 15,066 उम्मीदवारों को चुना गया है और भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 220 रिक्तियों को भरना है।

 

UPPSC PCS Mains Exam के लिए अप्लाई कैसे करें?
UPPSC PCS Mains Exam के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड टैब पर जाएं
  • PCS Mains 2024 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
  • आवेदन पत्र की जांच करें और डाउनलोड करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

 

ये भी पढ़े…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी को गूगल ने किया सलाम, बनाया यह खास डूडल

 

 

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
UPPSC PCS Mains Exam 1500 अंकों का होगा और समें 8 पेपर होंगे। हर पेपर की समय सीमा 3 घंटे होगी, यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक

 

100 अंकों का होगा इंटरव्यू
पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा और 150 अंकों का होगा। दूसरा पेपर निबंध का होगा और यह 150 अंकों का होगा। बाकी के 6 पेपर सामान्य अध्ययन के होंगे और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो 100 अंकों का होगा।

 

यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स में शामिल हुए थे इतने कैंडिडेट्स
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन इसमें से सिर्फ 2,41,359 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे। यह परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को हुई थी और रिजल्ट 28 फरवरी को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 15,066 उम्मीदवार सफल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here