IAS की पत्नी का कमाल: बिना कोचिंग पास की UPSC, हासिल की 76वीं रैंक

0
1044
वर्षा वर्मा

 

 

 

UPSC 2024 Result Kalpana Rawat Story:  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट कल, 22 अप्रैल को घोषित किया गया। कुल 1009 अभ्यर्थियों का फाइनल चयन किया गया है। अब ट्रेनिंग के बाद सफल सभी अभ्यर्थियों को कैडर का आवंटन किया जाएगा और नियुक्ति दी जाएगी। परीक्षा में बरेली की कल्पना रावत ने आल इंडिया 76वीं रैंक हासिल की है। वह आईएएस सूर्य प्रताप सिंह की पत्नी हैं। उन्होंने बिना कोचिंग यूपीएससी क्रैक किया हैं।

 

 

 

शादी के बाद भी कप्लान ने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। इससे पहले भी उन्होंने दो बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी थी। लेकिन सफलता नहीं मिली। तीसरे प्रयास में उन्होंने इस बार यूपीएससी क्रैक किया और देश भर में 76वीं रैंक हासिल की। अब वह आईएएस बनेंगी।

 

 

 

कौन हैं कल्पना रावत?
कल्पना रावत मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। बरेली निवासी सूर्य प्रताप सिंह के साथ उनकी शादी 6 दिसंबर 2024 को हुई है। सूर्य प्रताप सिंह 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शादी के बाद भी कल्पना ने तैयारी जारी रखी है और तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। उनके ससुर बाबूराम गंगवार समाजसेवी और वकील हैं। उन्होंने बताया कि बेटे सूर्य प्रताप ने कल्पना को लगातार मार्गदर्शन दिया। सास फैशन डिजाइनर हैं और ननद अदिति थिएटर व मॉडलिंग से जुड़ी हुई हैं। पूरे परिवार ने कल्पना की सफलता में योगदान दिया।

 

 

ये भी पढ़े…

 

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

 

 

बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC
कल्पना ने बिना कोचिंग के तैयारी की और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे ऑनलाइन माध्यमों से स्टडी मटेरियल लिया और तैयारी की, उनकी मेहनत और धैर्य ने उन्हें यह सफलता दिलाई। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से राजनीति शास्त्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। पीजी के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here