7वां कम्‍युनिटी रेडियो सम्‍मेलन 27 से 29 अगस्‍त तक दिल्‍ली में होगा, जिसमें ‘एसडीजी के लिए कम्‍युनिटी रेडियो’ विषय पर होगी चर्चा

0
277

सातवां कम्‍युनिटी रेडियो सम्‍मेलन का आयोजन दिल्‍ली के डॉ. बी.आर. अम्‍ब्‍डेकर भवन में 27 से 29 अगस्‍त, 2019 किया जाएगा। इस सम्‍मेलन में देश भर में चल रहे सभी रेडियो स्‍टेशनों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

इस वर्ष के सम्‍मेलन का विषय ‘एसडीजी के लिए कम्‍युनिटी रेडियो’ है। कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशनों के प्रतिनिधि अपने अनुभवों के बारे में चर्चा करेंगे और निरंतर विकास लक्ष्‍य के बारे में लोगों के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम संबंधी योजनाएं तैयार करने की संभावनाओं का पता लगाएंगे।

इस दौरान सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे जल शक्ति अभियान और आपदा जोखिम कम करने के प्रयासों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशनों के लिए सोशल मीडिया और विषय वस्‍तु प्रबंधन के जरिए अनुसंधान करने, कार्यक्रम तैयार करने, उनके प्रसारण तथा समाज कल्‍याण से जुड़े संदेशों के प्रसार के बारे में भी चर्चा की जाएगी।

सम्‍मेलन के दूसरे दिन यानि 28 अगस्‍त को सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशनों को विभिन्‍न शैलियों में विकास संबंधी कार्यक्रमों के प्रसारण, स्‍थानीय संस्‍कृति को बढ़ावा देने, सबसे अधिक रचनात्‍मक और प्रगतिशील विषयों को शामिल करने में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्‍कार प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here