14 साल के ‘बिहार के लाल’ वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार शतक लगाकर रचा इतिहास

0
92
वर्षा वर्मा

 

 

Vaibhav Suryavanshi:  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के इतिहास में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसी चमक बिखेरी कि क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज़ ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 34 गेंदों में शानदार शतक जड़कर टी20 क्रिकेट के नए मानक स्थापित कर दिए। उनकी पारी ने न केवल टीम को 210 रन का लक्ष्य आसानी से पार कराने में मदद की, बल्कि उन्हें सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाला खिलाड़ी बना दिया।

 

 

 

मैच के बाद आईपीएल द्वारा जारी एक वीडियो में वैभव ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, वो मेरे माता-पिता की मेहनत और बलिदान की वजह से हूं। मेरी मां सुबह तीन बजे उठकर मेरे लिए खाना बनाती थीं, ताकि मैं अभ्यास के लिए समय पर तैयार हो सकूं। मेरे पिता ने अपने काम को छोड़ दिया ताकि मेरे क्रिकेट पर ध्यान दे सकें। हमारे परिवार ने बहुत संघर्ष किया है, लेकिन उनके समर्थन ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।”

 

किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक
गुलाबी नगरी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी पारी में 7 चौके और 11 शानदार छक्के शामिल थे। उन्होंने न केवल आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक जड़ा, बल्कि दर्शकों को स्टैंड्स में गुलाबी रंग की लहर में झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

 

ये भी पढ़े…

 

ताड़ी है प्राकृतिक पेय, इसे शराब कहना गलत: चिराग पासवान का बड़ा बयान

 

 

सूर्यवंशी की पारी की शुरुआत एक लंबे छक्के से हुई, जब उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद को लॉन्ग ऑन पर 90 मीटर दूर भेजा। इसके बाद उन्होंने राशिद खान की फिरकी को भी बेबस कर दिया और गुजरात टाइटन्स के अनुभवी गेंदबाजों की रणनीति को ध्वस्त कर दिया।

 

 

 

प्रसिद्ध कृष्णा ने रोका वैभव का तूफान
गुजरात की टीम वैभव के तूफान को थामने में असमर्थ रही और अंत में प्रसिद्ध कृष्णा की एक तेज यॉर्कर ही उन्हें रोक सकी। तब तक वह 101 रन बना चुके थे और मैच लगभग राजस्थान की झोली में जा चुका था। राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here