देश में कोरोना के 10,763 नये मामले

0
159

नयी दिल्ली। देश में कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी के मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में 10,763 नये मामले सामने आये है और इस दौरान संक्रमण से 21 लोगों की मौत हुई हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 397 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,25,517 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,48,08,022 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,091 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6,628 बढ़कर 4,42,23,211 पर पहुंच गया है।


देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 1,167 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, उत्तरप्रदेश में 485, हरियाणा में 398, दिल्ली में 349, राजस्थान में 290, महाराष्ट्र में 228, तमिलनाडु में 192, छत्तीसगढ़ में 135, गुजरात में 133, ओडिशा में 109, पंजाब में 106, पुड्डुचेरी में 99, पश्चिम बंगाल में 72, बिहार में 62, आंध्रप्रदेश में 61, जम्मू-कश्मीर में 60, कनार्टक में 58, उत्तराखंड में 28, झारखंड में 19, तेलंगाना में 14, चंड़ीगढ़ में 11, गोवा में 10, असम में पांच, त्रिपुरा और लद्दाख में तीन-तीन, मिजोरम में दो, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here