हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 142 प्रतिशत का इजाफा किया

0
656

 

हरियाणा सरकार ने अभी हाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में 40 से 142 प्रतिशत की वृद्वि का फैसला लिया है, वहीं उन्हें यात्रा भत्ता का लाभ भी दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए खाना बनाने वाले स्वयं सहायता समूहों की मजदूरी में 1 रू0 प्रति लाभार्थी वृद्धि की गई है। सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों की किराया राशी में वृद्वि की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन के अनुसार शहरी क्षेत्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकताओं को दूसरे आंगनबाड़ी केन्द्र के अतिरिक्त चार्ज के लिए विशेष भत्ता 200 रू0 से बढाकर 250 रू0 कर दिया है तथा ग्रामीण क्षेत्र में आगंनबाडी केन्द्रों के अतिरिक्त चार्ज के लिए विशेष भत्ता 50 रू0 से 250 रू0 कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से आंगनवाड़ी कार्यकताओं की लम्बे समय से चली आ रही मांग का समाधान हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here