इंजीनियर की नौकरी छोड़ जैविक खेती से लाखों रूपये कमा रहा युवा किसान

0
220

चाम्पा। अगर खेती में सही तरीके से मेहनत की जाए तो वह हमे उस मेहनत का कई गुणा ज्यादा फल देती है। ऐसे ही विचार को मन लिए जिले के एक किसान ने इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी और अब वे खेती में करियर बना रहे हैं। जांजगीर चाम्पा जिले के जर्वे गांव निवासी किसान अमित तिवारी जाे वर्तमान में गांव में ही अपनी चार एकड़ जमीन में सब्जियों की खेती कर रहे हैं. इतना ही नहीं वे बागवानी विभाग की योजनाओं का भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य खेती में अधिक से अधिक लाभ पाना और आमदनी बढ़ाना है।
किसान अमित ने बताया की वे महाराष्ट्र स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर थे, लेकिन उन्होंने 2019 में वह नौकरी छोड़ दी. गांव में अपनी जमीन पर खुद खेती करने की सोची. गांव में उन्होंने जमीन का निरीक्षण कर बागवानी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और योजनाओं की जानकारी लेकर सब्जियों की खेती शुरू की. विभाग की ओर से अलग अलग योजनाओं के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी लिया. खेतों में ही वाटर टैंक बनाया और सब्जियां लगाई. जल संरक्षण के लिए उन्होंने टपका सिंचाई का इस्तेमाल किया जिससे सब्जियां अच्छी हुई तो उनको मंडी में भेजते हैं। अमित ने बताया कि पहले साल सब्जी की फसल उगाने में थोड़ी परेशानी हुई. उसके बाद युवा किसान अमित ने लगातार 3 वर्षो से खेती खेती कर रहे हैं और अच्छी आमदनी भी कमा रहे हैं। इस बार युवा किसान अमित ने चार एकड़ में सब्जी की फसलें और बागवानी फल लगाई है। उन्होंने फरवरी महीने में ये फसलें लगाई है. जिनसे इस महीने के अंत तक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। इनमें से अप्रैल से अक्तूबर तक फसलों का उत्पादन होने की उम्मीद है।

अमित दवा और खाद भी आमतौर पर देशी ही प्रयोग करते हैं. अमित का कहना है कि सब्जियों का उत्पादन करने से किसान की जेब में हर वक्त पैसा रहता है. एक एकड़ से किसान एक लाख से अधिक की आमदनी कर सकते हैं. अमित अब दूसरे किसानों को भी बागवानी फसलों के लिए प्रेरित करते हैं वहीं, बागवानी विभाग के अधिकारी भी अमित के इन प्रयासों की सराहना कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here