सोनभद्र में किसान पाठशाला का आयोजन

0
484

सोनभद्र कृषि विभाग 10 जून से 13 जून एवं 17 जून से 20 जून तक किसानों को उत्तम खेती की जानकारी देने के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन करेगा। यह पाठशाला सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक होगी। इस चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान किसानों को जानकारी दिये जाने के साथ सजीव प्रदर्शन भी किया जायेगा। किसान पाठशाला के पहले दिन खरीफ की तैयारी जैसे भूमि प्रबंधन, खरीफ, फसल उत्पादन, धान की नर्सरी की तैयारी व जैविक खेती के बारे में जानकारी देने के साथ ही वेस्ट डीकंपोजर का प्रयोग का प्रदर्शन होगा। दूसरे दिन कृषि विविधिकरण जैसे पशु पालन, उद्यान, मछली पालन, कृषि विकास, गन्ना विकास आदि की योजनाएं एवं कृषकों को मुहैया कराये जाने वाली योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही नकली, मिलावटी उर्वरकों के पहचान का सजीव प्रदर्शन किया जायेगा। तीसरे दिन किसानों की आय दोगुना करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी और बीजों को रोगमुक्त रखने के लिए बीज उपचार का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। चौथे दिन फसल सुरक्षा एवं जल प्रबंधन की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षित कृषि रक्षा रसायनों के प्रयोग का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here