दुमका से नीलम
झारखंड में पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गयी है. पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है.पंचायत चुनाव 22 नवम्बर से शुरू होकर 12 दिसम्बर तक चलेगा। चुनाव चार चरणों में संपन्न होगा. दिसम्बर तक चलेगा. इस बात की जानकारी झारखंड चुनाव आयोग के प्रमुख शिव बसंत ने दी.
मीडिया से बात करते हुए शिव बसंत ने कहा कि चुनाव नवंबर और दिसंबर महीने में होगी. नवंबर महीने में 22 और 28 तारीख को मतदान होगी जबकि दिसंबर में 5 और 12 तारीख को मतदान की तारीख तय की गयी है. उन्होंने कहा कि चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो जायेगी. वहीं तारीखों की घोषणा के बाद गृह सचिव एन एन पांडेय ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है।
सरगर्मियां तेज: ये चुनेगें प्रतिनिधी
राज्य के 24 जिलों की 4402 पंचायतों और 24 जिला परिषदों के लिए चुनाव होना है.
जिला : 263
पंचायत : 4402
ग्राम पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र : 54330
मुखिया : 4402
पंचायत समिति : 5423
जिला परिषद सदस्य : 545
कुल मतदाता : 17247830
कुल मतदान केंद्र : 54298
मतदान
——
प्रथम चरण : 22 नवंबर 15
द्वितीय चरण : 28 नवंबर 15
तृतीय चरण : 5 दिसंबर 15
चतुर्थ चरण : 12 दिसंबर 15.

