खेती पर अनुदान दे रही योगी सरकार, यूपी के केले उत्पादकों की बदलेगी किस्मत

0
7312
कांता श्री

लखनऊ: यूपी के पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में उत्पादित केले की बहुत अच्छी उपज के कारण इसकी मांग देश के अलग-अलग हिस्सों में और नेपाल में भी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में यह फसल यूपी के किसानों की किस्मत बदल सकती है।

खासकर उन जिलों में जहां केले की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है इसका सबसे अधिक फायदा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में शामिल कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर,अयोध्या,अमेठी और बाराबंकी जैसे अनेक जिलों के उन किसानों को मिलेगा जो पिछले कई दशकों से केले की खेती कर रहे हैं।

ये भी पढ़े..

नींबू की खेती से होगी लाखों की कमाई, खेती करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

दरअसल केंद्र के खाद्य उत्पाद निर्यात केला,आम,आलू,अनार और अंगूर सहित फलों और सब्जियों के करीब डेढ़ दर्जन उत्पादों का समुद्री रास्ते से निर्यात बढ़ाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट भी तैयार किया जा रहा है। योगी सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल के दौरान यूपी की एयरवेज और रेल सेवाओं को लगातार और बेहतर बनाया जा रहा है। क्योंकि केंद्र की पहल का सबसे ज्यादा फायदा यूपी के किसानों को होगा। क्योंकि योगी सरकार पहले से ही केले की खेती को प्रोत्साहन देती आई है।

 

 

केले को करीब 6 साल पहले ही कुशीनगर को एक जिला,एक उत्पाद घोषित करना इसका सबूत है यहां सिर्फ केले की खेती ही नहीं बल्कि कई स्वयं सहायता समूह के जरिए केले के कई उत्पाद जैसे जूस,चिप्स,आटा,आचार और वहीं केले के रेशे से भी कई तरह के उत्पाद जैसे पर्स,योगा मैट,दरी पूजा का आसन,चप्पल,टोपी,गुलदस्ता,पेन स्टैंड बना रहे हैं वहीं कुशीनगर के लोग हाल ही में योगी सरकार द्वारा नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी शामिल हुए थे। वहां भी उनके उत्पाद खूब पसंद किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here