गृह मंत्री शाह ने लगाई कुंभ में आस्था की डुबकी, सीएम योगी और बाबा रामदेव भी रहे मौजूद

0
228

वर्षा वर्मा

 

प्रयागराज:  गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को साधु—संतों के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव भी संगम तट पर मौजूद रहे। दोनों लोगों ने भी गंगा में डुबकी लगाई। रामदेव समेत अन्य संतों ने हाथ में गंगाजल लेकर अमित शाह को स्‍नान करवाते नजर आए। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच सूर्य उपासना भी की।

 

स्‍नान के बाद अमित शाह जूना अखाड़े में साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे। शाह करीब पांच घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे। शाह ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं। उधर, गृहमंत्री शाह के बेटे जय शाह परिवार के साथ पहुंच गए हैं। जय शाह महाकुंभ जाएंगे। संगम में डुबकी भी लगा सकते हैं।

 

 

ये भी पढ़े…

महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अब तक 10.80 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई आस्था में डुबकी

 

सरकार ने दावा किया है कि महाकुंभ में पिछले 16 दिनों में 13 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। मकर संक्रांति के दिन 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, पूज्य संतों और कल्पवासियों ने अमृत स्नान किया था। पहली बार सभी 4 पीठों के शंकराचार्य महाकुंभ में उपस्थित रहे और सीएम योगी से मुलाकात भी की है।

प्रयागराज महाकुंभ में सनातन धर्म के 13 अखाड़े हैं। इस आयोजन की गौतम अडानी, सुधा मूर्ति, अनुपम खेर, वॉटर वुमेन समेत कई दिग्गजों ने तारीफ की है। 10 देशों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न अखाड़ों का भ्रमण व स्नान किया है। फिजी, फिनलैंड, गुयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद और टोबैगो, यूएई के प्रतिनिधि पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here