
पटना: बिहार सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने घोषणा किया है। कि खेतो में सिंचाई के लिए जो भी किसान आहर की मरम्मती कराना चाहते हैं उसके लिए किसानों को डेढ़ लाख रूपये की सब्सिडी दी जायेगी। सरकार ने इसके आवेदन के लिए 25 जनवरी से 10 फरवरी तक का तिथी निर्धारित किया है। दरअसल, आहर यानी खेतो में सिंचाई के लिए नहर से बनाया गया एक सिस्टम जिसके माध्यम से खेतों मे पानी पहुंचाया जाता है। यह सिंचाई के लिए अच्छा साधन होता है। जिसमें नदियों या बड़ी नहरों से पानी जाता है। फिर उसी आहर द्वारा खेतों में सिंचाई का पानी पहुंचता है। इस आहर की मरम्मत के लिए बिहार सरकार ने योजना कि शुरूआत कि है।
इन जिलों को है फायदा
दक्षिण बिहार के इन 14 जिलों में शुरू किया योजना का लाभ जिनमें अरवल में 20, औरंगाबाद में 200, बांका में 50, भागलपुर में 40, भोजपुर में 20, बक्सर में 6, जहानाबाद में 80, कैमूर में 50, लखीसराय में 30, नालंदा में 90, नवादा में 210, पटना में 170, रोहतास में 50 और शेखपुरा में 44 इस तरह कुल 1060 आहरों की मरम्मत का काम होगा।
आहर मरम्मती योजना की मुख्य बातें
1. बिहार सरकार ने ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना शुरू कि है जिसके तहत
हर खेतों में पानी की सुविधा पहुंचाई जा रही है।
2. ऐसी कई जगह हैं जहां सिंचाई के लिए पानी की सुविधा नहीं है। उन जगहों के आसपास पहले से आहर बने हैं तो उनकी मरम्मत कि जा रही है। ताकि उसके जरिये पानी खेतों तक पहुंच सके। इसके लिए सरकार ने आहरों का चयन किया है।
ये भी पढ़े…
लागत न के बराबर, इस सब्जी की खेती करने वाले किसानों को कम समय में होगा अधिक मुनाफा
3. आहरों की मरम्मत के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी। इसमें एक आहर की लंबाई 500 फीट है तो उसकी मरम्मत के लिए 1.415 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी का पूरा खर्चा सरकार करेगी।
4. बिहार सरकार ने इसके लिए एक समिति बनाई है। किसानों को बिहार सरकार के पोर्टल डीबीटी पोर्टलपर रजिस्ट्रेशन https://bwds.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। किसान इस पोर्टल के जरिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। इस योजना में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा।
इस योजना का नाम आहर जीर्णोद्धार योजना है जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने का काम 25 जनवरी से 10 फरवरी तक है। किसानों को इस तारीख तक के अदंर ऑनलाइन अप्लाई कर देना है। उसके बाद कृषि विभाग किसानों की पात्रता का वेरिफिकेशन करेगा। किसान इस योजना के तहत पात्र पाए जाएंगे तो उन्हें सब्सिडी के लिए चुना जाएगा चयनित किसान को एसएमएस के जरिये इसकी जानकारी दी जाएगी।


