पुजारियों को हर महीने 18 हजार रुपये, दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का दांव

0
265

वर्षा वर्मा

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फेंस की। इसमें उन्होंने दिल्ली के मंदिरों एवं गुरुद्वारों में सेवा करने वाले सभी पुजारियों और ग्रंथियों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की। केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार बनी तो पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं उन लोगों के लिए घोषणा करने जा रहा हूं जिनका समाज में बहुत योगदान होता है। कभी किसी पार्टी या सरकार ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। आज मैं जिस योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उसका नाम ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ है। इस योजना के तहत मंदिर में पूजा कराने वाले पुजारी को और गुरुद्वारा में पूजा कराने वाले ग्रंथियों को एक सम्मान राशि दिए जाने का प्रावधान है।

 

ये भी पढ़े…

दिल्ली चुनाव में अजित पवार की एंट्री, NCP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

 

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि पुजारी हमारे सुख-दुख सब में काम आता है। पुजारी बच्चे के जन्म से किसी की मौत तक में हमारे साथ होते हैं। ये वो तबका है जिसने सदियों से हमारी परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। इस तबके ने कभी अपने परिवार की ओर ध्यान नहीं दिया। हम लोगों ने भी कभी अनकी ओर ध्यान नहीं दिया। आज हम इनके सम्मान करने के लिए योजना की घोषणा कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here