दिल्ली में बिखरेगी बिहार की संस्कृति की छठा

0
805

बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय बिहार उत्सव 2019 का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में 16 से 31 मार्च 2019 तक होने जा रहा है। दिल्ली में बिहार उत्सव 2019 का आयोजन बिहार सरकार उद्योग विभाग और बिहार सरकार के बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के तत्वाधान में किया जा रहा है।

आईएनए दिल्ली हाट में आयोजित बिहार उत्सव के सजाने सवारनें का काम मोड इंटिरियर को मिला है। 16 से 31 मार्च 2019 तक चलने वाले इस उत्सव में दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में लगाए जा रहे स्टॉलों में हस्त्शिल्प एवं हथकरधा बिक्री सह प्रदर्शनी तथा उत्कृष्ट बिहारी व्यंजनों का फूडस्टाॅल लगाया जाएगा। इस बार स्टालों के माध्यम से मशहूर भागलपुरी सिल्क, मिथिला पेंटिंग, सिकी से निर्मित सामग्री, मेहंदी, मोतीहारी का आकर्षक सीप से निर्मित आभूषणए टेरा कोटा से निर्मित वस्तुएंए जूट निर्मित वस्तुएं यथा जूट ज्वेलरीए टिकुली आर्ट के साथ—साथ नालंदा बिहारशरीफ का नेपुरा सिल्क एवं हस्तकरघा से निर्मित बेडसीट, चादर विशेष रूप से मेला का आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

इस बिहार दिवस के अवसर पर बिहार लोक कला एवं संगीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 22, 23 एवं 24 को संध्या 6.30 से 8 बजे तक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here