अमरावती: राज्य के पूर्वी घाटों में ठाडिपर्थी और सैकड़ों अन्य पहाड़ी चोटी के आदिवासी बस्तियों में, मोबाइल और इंटरनेट सिग्नल दूर की कौड़ी बने हुए हैं। लेकिन जैसा कि हर सरकारी लाभ आधार से जुड़ा हुआ है, ऐसे में राजू और लाभार्थियों को सिग्नल पकड़ने और बायोमेट्रिक्स ऑथेंटिकेशन के लिए कभी-कभी एक घंटा तक चलना पड़ता है जेड जोगमपेटा हैमलेट में कोर्रा चिलाकम्मा का घर जंगल में 20 किलोमीटर दूर स्थित आसपास के दसियों गांवों के लिए पहला ‘लाइव’ स्थान है। जब टीओआई ने उबड़-खाबड़ इलाके में ऊंचे स्थान पर बने सुनसान घर का दौरा किया, तो 69 साल की जेम्मली बंगरम्मा अपने बरामदे में आराम कर रही थीं। बीमार महिला ने यह सुनिश्चित करने के लिए खुद को घर से लगभग 5 किलोमीटर रहना शुरू कर दिया था। क्योंकि वह तीसरे महीने चलने वाले पेचीदा नेटवर्क के लिए अपनी वृद्धावस्था पेंशन खोना नहीं चाहती थीं। कूडा राजू हर महीने का पहला हफ्ता ऊपर और नीचे पहाड़ियों पर चढ़ने में बिताता है। वह एक वालंटियर हैं, जो आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के थाडीपर्थी टोले में लोगों के घर तक पेंशन और अन्य सरकारी सेवाएं पहुंचाते हैं, लेकिन उनकी अधिकांश ट्रेकिंग फोन सिग्नल की तलाश के लिए होती है।
अधिकांश आदिवासियों ने कभी फोन का यूज नहीं किया
इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी का असर दूर तक

गांव की वो लड़की जिसके पास है स्मार्टफोन
रविकामथम मंडल की जी शांति एक अकेली लड़की है जिसके पास स्मार्टफोन है। वह बताती है कि मैं अपने गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में किसी भी एजूकेशनल वीडियो या न्यूज नहीं देख सकती। टेक्नोलॉजी हमारे लिए दुनिया का एक पराया शब्द है। ऐसे में वह साप्ताहिक बाजार में अपने मोबाइल पर इंफोटेनमेंट वीडियो लोड करने के लिए अपने गांव से करीब 20 किलोमीटर तक चलती है। ये कुछ दूर दराज के गांवों के अलग-थलग मामले नहीं हैं। पुराने विजयनगरम, विशाखापत्तनम, और श्रीकाकुलम जिलों में गुम्मालक्ष्मीपुरम, कोमारदा, जियाम्मावलसा, कुरपुम, चिंतापल्ली, अराकू, जीके वीधी, मुंचिंगिपुत्तु, डुमब्रिगुडा, पेडाबयालु, आदि जैसे मंडलों में डिजिटल कनेक्टिवटी के यही हालात हैं।
1200 गांवों में टावर जल्द
जनजातीय गांवों में नई शुरुआत
जिन जनजातीय गांवों को हाल ही में मोबाइल टावर मिले हैं, उनका लाभ मिलना शुरू हो गया है। मुलकलापल्ली गांव के वाई गंगा राजू ने कहा कि अब वे अपने घरों में आराम से कम्युनिकेशन कर सकते हैं और सरकारी सेवाएं हासिल कर सकते हैं। लेकिन वह अपने बच्चों पर टेक्नोलॉजी के प्रभाव को लेकर चिंतित दिखे। उन्होंने शिकायत की कि बच्चे अब मोबाइल गेम और वीडियो पर बहुत समय बिता रहे हैं। अनंतगिरी मंडल में चीडिवलसा एक और टोला है जिसे हाल ही में एक टावर मिला है। लेकिन यहां के लोगों का कहना है कि उन्हें कॉल करने के लिए बाहर निकलना पड़ता है क्योंकि सिग्नल की ताकत घर के अंदर खराब होती है।

