किसानों को सौर उर्जा पर 70 फीसदी सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार

0
320

देश भर में किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति सभी सरकारों के लिए एक चुनौति भरा लक्ष्य रहा है और वर्तमान समय में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वैकल्पिक उर्जा को एक कारगर विकल्प माना जा रहा है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए सोलर होम लाइटिंग सिस्टम योजना की शुरुआत की है। सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में ‘मनोहर ज्योति होम लाइटिंग सिस्टम’ के तहत 70 फीसद सब्सिडी देने की बात कही गई है। इस योजना में 150 वाट का सोलर मोडयूल, 80 एएच -12.8 वोल्ट लिथियम बैटरी, 2 एलईडी लाइट, एक ट्यूब व एक छत का पंखा शामिल किया गया है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ ऐसे इलाकों में अधिक होगा जहां बिजली वितरण को लेकर अभी तक समस्याएं बनी हुई है।

हरियाणा सरकार की ओर से सब्सिडी पर मुहैया करवाई जा रही सोलर होम सिस्टम की बाजार में कीमत 22,500 रुपए है, लेकिन हरियाणा सरकार इस पर लगभग 15 हजार रुपए की सब्सिडी दे रही है। जिससे किसानों को इस सिस्टम को लगाने के लिए केवल 7,500 रुपए का निवेश ही करना होगा।

इसके लिए इच्छुक व्यक्ति सरल पोर्टल http://saralharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकता है। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर से भी अंत्योदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा हैं।

कौन है ​हकदार

बिजली रहित ढाणी में रहने वाला परिवार।

अनुसूचित जाति परिवार।

गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाला परिवार (राज्य सरकार के खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के राशन कार्ड अनुसार)

जिसने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/ शहरी) का लाभ उठाया हो।

शहरी महिला बस्ती में रहने वाला बिजली रहित परिवार।

जिस परिवार की मुखिया महिला हो।

ग्रामीण परिवार, जिसमें विद्यालय जाने वाली छात्रा हो।

‘मनोहर ज्योति होम लाइटिंग सिस्टम’ योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों के पास ये जरूरी दस्तावेज जैसे राशन कार्ड/ आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ बिजली का बिल/ गरीबी रेखा कार्ड/ अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र/ बैंक खाते का विवरण आदि होने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here