उड़ीसा में किसान मिस्ड कॉल देकर सीख रहे है खेती के गुर

0
333

उड़ीसा सरकार ने किसानी से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए 10 लाख किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम के तहत आगामी एक साल में सरकार 10 लाख किसानों तक पहुंचना चहा​ती है। इसके लिए अपनी कृषि सेवा (आम कृषि सेवा) नाम एक योजना को मूर्त रूप दिया गया है। 24 घंटे काम करने वाली इस सेवा का फायदा उठाकर किसान अपनी समस्याओं को निराकरण कर पाएंगे। किसान सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 0674-6667171 पर मिस्ड कॉल देकर खेती किसानी से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते है। राज्य के कृषि मंत्री शशिभूषण बेहरा के मुताबिक सरकार किसानों के हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस मोबाइल सेवा से पिछले साल भर में राज्य के 30 जिलों के करीब 1 लाख किसानों को सलाह दी गई है। यहां आने वाली कॉल के माध्यम से किसान 7 अलग-अलग फसल के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। सरकार ने आगामी 1 साल के अंदर 10 लाख किसानों को सलाह देने का लक्ष्य रखा है। बेहरा ने कहा कि कृषि और कृषक सशक्तीकरण विभाग ने प्रिसिसन एग्रीकल्चर फॉर डेवलपमेंट इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से यह मोबाइल सेवा उपलब्ध करा रही है। संस्था की ओर से धान, मकई, उड़द, मूंग, सरसों, मूंगफली और टमाटर की खेती क बारे में विशेषज्ञों की सलाह किसानों को दी जा रही है। यह संस्थान एशिया सहित अफ्रीकी देश में सफलता के साथ काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here