CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों को हर महीने ₹1500 की सहायता

0
324
वर्षा वर्मा

 

 

 

Ladli Behna Yojana: मध्‍य प्रदेश की लाडली बहना योजना को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादन ने मी‍डिया के सामने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपये अतिरिक्‍त मिलेंगे। इसके अलावा हमारी सरकार इस दिवाली से योजना की राशि 1500 रुपये महीने करने जा रही है। साथ ही सीएम ने यह आश्‍वासन भी दिया कि हम 2026, 2027 में भी इसमें बढ़ोतरी करेंगे और 2028 तक लाडली बहनों को वादे के अनुसार 3000 रुपये प्रतिमाह मिलने लगेंगे।

 

 

 

 

रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को सौगात
सीएम मोहन यादव के इस बयान के बाद लाडली बहनों को रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात मिल गई है। सीएम ने हाल ही में रक्षाबंधन पर अतिरि‍क्त राशि‍ की घोषणा की थी। अब उन्‍होंने राशि बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया है। विपक्षी दल कांग्रेस के नेता राज्‍य सरकार पर लगातार लाडली बहनों काे धोखा देने का आरोप लगा रहे थे। लेकिन आज सीएम ने उनपर पलटवार किया और उनकी सरकार के समय मह‍िलाओं पर हुए अत्‍याचारों का जिक्र कर निशाना साधा। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पर जमकर निशाना साधा।

 

 

 

ये भी पढ़े…

एमपी के किसानों को दोहरा फायदा, हर तीन महीने में मिलेंगे 4,000 रूपये

 

 

 

2028 तक 3 हजार हो जाएगी राशि
सीएम मोहन यादव ने यह घोषणा प्रदेश की आर्थ‍िक राजधानी इंदौर में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान की, उन्‍होंने इसका वीडियो अपने एक्‍स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा- हमने संकल्प पत्र में लाड़ली बहनों को योजना के द्वारा 3000 हजार रुपए देने का वादा किया था, हम उसे वर्ष 2028 तक डंके की चोट पर हर-हाल में पूर्ण करेंगे।

 

 

 

 

योजना को हुए दो साल से ज्‍यादा
हालांकि मध्‍य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री शिवराज स‍िंंह के नेतृत्‍व में यह स्‍कीम लॉन्‍च की थी। इसी योजना की बदौलत बीजेपी ने चुनाव जीतकर दमदार तरीके से सत्‍ता को बरकरार रखा। योजना को पिछले महीने ही दो साल पूरे हुए हैं। सीएम मोहन यादव ने 16 जून को योजना की 25वीं किस्‍त जारी की थी। अब जुलाई में योजना की 26वीं किस्‍त जारी होगी। साथ ही रक्षाबंधन के अतिरिक्‍त 250 रुपये भी जारी किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here