आजम खान और जया प्रदा के बीच जुबानी जंग तेज, बीजेपी नेता के बयान से चढ़ा सियासी पारा

0
163

फिल्‍म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि वोट डालने तक का अधिकार खो चुके खान अब शिखर से शून्य पर पहुंच गये हैं.
वहीं सपा उम्मीदवार के समर्थन में मंगलवार को आयोजित एक जनसभा में पूर्व मंत्री खान ने सरकार पर निशाना साधते हुए तल्ख लहजे में कहा कि वोट देने का अधिकार खत्म हुआ है, वोट मांगने का हक अभी खत्म नहीं हुआ है. जया ने नगरीय निकाय चुनाव में रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद की बीजेपी की उम्मीदवार मसर्रत मुजीब के पक्ष में नगर में रोड शो किया और उन्हें वोट देने की अपील की.जमकर चले जुबानी तीर
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान पर अपनी जनसभाओं में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे गये सवाल पर जया ने कहा, “आजम खान बौखला गये हैं. उन्हें कोई नहीं सुधार सकता. वह आज हार रहे हैं और हार मानते हुए भी जीतने की उम्मीद करते हैं. वह अब कहां के कद्दावर नेता रह गये हैं, 100 प्रतिशत का नेता अब शून्य पर आ गया है.” उन्होंने कहा, “आजम खान का वोट देने का अधिकार तक नहीं बचा है. मैं उनसे एक ही अपील करती हूं कि वह अब गालियां देना बंद करें और खुद को सुधारने के लिये अपने दिमाग को ठीक करें.” इससे पहले, जया ने शहर में रोड शो किया और जनता से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट की अपील की. इस दौरान रामपुर के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, बीजेपी सांसद घनश्याम सिंह लोधी और शहर विधायक आकाश सक्सेना भी मौजूद रहे. सपा नेता आजम खान ने निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को सपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में कहा, ” मेरे खिलाफ दर्ज दो मुकदमों में अभी फैसले हुए हैं और सैकड़ों मुकदमे बाकी हैं. दोनों मुकदमों में जो अधिकतम सजा हो सकती थी, वह मुझे और अब्दुल्ला (आजम खां के बेटे) को हुई और आज इस सभा में आने से पहले तहसील से हम दोनों के नाम हुकुमनामा (आदेश) आया कि आपका वोट देने का हक भी खत्म हो चुका है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here