27 नवंबर से शुरू होगा उत्तर प्रदेश प्रधानी चुनाव

0
547

मनीष अग्रहरि

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के खत्म होते ही बचे हुए बहुप्रतीक्षित प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदो के लिए राज्य सरकार ने 27 नवंबर से चुनाव होने की घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास भेजा था जिसे सरकार  ने मंजूरी दे दी है। क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत चुनावो की तर्ज पर ही इस चुनाव को भी पुनः चार चरणो में कराने का निर्णय हुआ है। सभी चरणो की एक साथ 12 दिसंबर को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग 7 नवंबर को इसकी अधिसूचना जारी करेगा। राज्य के निर्वाचन आयुक्त एस के अग्रवाल का दावा है कि 15 दिसंबर तक राज्य के सभी पंचायतो का गठन हो जायेगा।

panchaaaaaaaaaaaaat
प्रमुख सचिव (पंचायती राज) चंचल कुमार तिवारी के गुरूवार को जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार प्रधान एवं ग्राम पंचायत पदो के नामांकन की तिथियां नवंबर माह में क्रमशः 16-17, 19-20, 21-23, 27-28 होगी। जब कि चार चरणों में होने वाले चुनावों की तिथियां क्रमशः 27 नवंबर एवं 1 दिसंबर, 5 दिसंबर , 9 दिसंबर होगी। राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए 7 नवंबर को अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना जारी होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जायेगी।
इस बार के होने वाले चुनावो की खास बात यह होगी कि चुनाव आयोग ने चुनाव समयावधि को आधे घंटे घटा दिया है इसके पीछे आयोग का तर्क है कि चुनाव 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक होना है इस दौरान सूर्यास्त जल्दी होता है अतः मतदान का समयावधि भी सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक ही उपयुक्त होगा।
बता दे कि पूर्व में हुए जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनावों में पूरे सूबे से जमकर शिकायते एवं अनियामितता की खबरे आई थी। एैसे में 7 लाख 45 हजार ग्राम पंचायत सदस्यो एवं 69,162 ग्राम प्रधान पदो के लिए चुनाव कराना राज्य सरकार एवं चुनाव आयोग दोनो के लिए अग्निपरीक्षा जैसी है। अब देखना यह है कि चार चरणो में होने वाले यह चुनाव कितने शुचिता पूर्वक हो पाते है, या यह भी पूर्व में हुए चुनावों की भाॅति सत्ताधारी गुंडई के भेंट चढ़ जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here