गोंडा कर्नलगंज: कॉमन सर्विस सेंटर हीरापुर शाहपुर परिसर में, रामराज समाज कल्याण एवं शिक्षण संस्थान द्वारा कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन से उत्पन्न संकट की इस घड़ी में तथा श्रमिक दिवस के अवसर पर आज कचनापुर ग्राम पंचायत के अग्निकांड पीड़ितों सहित क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ढाई दर्जन से अधिक मजदूरों,वृद्ध महिलाओं तथा असहाय व्यक्तियों को राशन किट उपलब्ध कराने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक 3 चरनों में 125 परिवारों में राशन बांटा जा चुका है। इस दौरान पीड़ित परिवारों के साथ ही लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में रह रहे लगभग 10 पंचायतों के श्रमिकों व ग्रामवासियों के लिए राशन का पैकेट वितरित किया गया। इस राशन किट में 5 किलो आंटा, तीन किलो चावल, एक किलो चना दाल, आधा किलो नमक, दो किलो आलू, हल्दी, मिर्चा, धनिया पाउडर प्रत्येक 50 ग्राम के पॉकेट का इंतजाम किया गया।

इस संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि बहुत सारे लोग लॉक डाउन पीरियड में संस्था का सहयोग कर रहे हैं। विशेष तौर पर सोल्जर आफ होप नामक ग्रुप ने इस कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उनकी मदद से ही कोरोना संकट के दौरान करीब 40 गरीब परिवारों की मदद रामराज समाज कल्याण एवं शिक्षण संस्थान द्वारा की गई। संस्था का लक्ष्य है कि जब कोई आपकी वजह से मुस्कुराता है तो मन को जो खुशी और संतुष्टि मिलती है, उसकी अनुभूति अनंत एवं असीम है। संस्था से जुड़े लोगों ने आगे भी ऐसा करते रहने का भरोसा देते हुए दानदाताओं से आह्वाण किया
कोरोना से है जंग जारी, निभाए अपनी भागीदारी।
आइए मिलकर नियम बनाएं, कोई भी जरूरतमंद भूखा न रह जाए।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के शुरूआत में ही इस इलाके में हुई अगलगी में भी संस्थान के प्रयास से अग्निकांड में तबाह हुए मकानों से बेघर हुए लोगों के चेहरे पर उस समय मुस्कान आ गई जब संस्था से जुड़े लोगों ने उन्हें राहत सामग्री प्रदत्त कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस मौके परकर्ण प्रताप तिवारी सीएससी संचालक सहित अन्य लोग भी सहभागी रहे। पिछले दिनों पिछले दिनों कचना पुर गांव में दोपहर में भीषण आग लग गई थी जिसमें कई ग्रामिणों मसलन लोधे, मोहर्रम अली,सुभान,सलीम, हलीम,उस्मान, शोभावती, सूर्यं नारायण सिंह सहित के आशियाना जलकर खाक हो गये थे।
अग्नि पीड़ितों को खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करना पड़ रहा था। लेकिन गांव में लगे भीषण आग से पीड़ित लोगों के मदद के लिए आगे आई रामराज समाज कल्याण एवं शिक्षण संस्थान जिसने हीरापुर शाहपुर परिसर में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए मदद के लिए आगे आकर हाथ बढ़ाया। इस सेंटर के प्रबंधक लालजी तिवारी के नेतृत्व में निःशुल्क राशन वितरण हिंदू क्लब के कार्यकर्ताओं ने अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री देकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।

