लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने लंबे इन्तजार के बाद अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। नगर निगम में मेयर पद के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष की सूची भी जारी की गई है।
हरदोई जनपद के नगरपालिका उम्मीदवारों की सूची
सुख सागर मिश्रा मधुर होंगे हरदोई नगर पालिका से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार
शाहाबाद नगर पालिका को अभी होल्ड पर रखा गया
सण्डीला से महेश कुमार सोनी को भाजपा से मिला टिकट
पिहानी से प्रदीप अवस्थी पर भाजपा ने लगाया दांव
साण्डी से बाबूराम राजपूत लोधी को बनाया भाजपा ने अपना उम्मीदवार
बिलग्राम से सुशीला देवी लड़ेगी भाजपा के टिकट पर चुनाव
मल्लावां से अनिल कुमार राठौर हैं भाजपा के उम्मीदवार
अमरोहा
भाजपा ने नगरपालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित किये
अमरोहा सदर नगर पालिका श्री मति शशि जैन
धनोरा नगर पालिका राजेश सैनी
बछरायूं नगर पालिका शुभम शर्मा
गजरौला नगर पालिका श्री मति कमलेश आर्य
हसनपुर नगर पालिका राजपाल सैनी।
नगरपंचायत प्रत्याशी
1 नगर पंचायत जोया से अब्दुल कलाम को बनाया प्रत्याशी,
2 नगर पंचायत कस्बा उझारी से वसीम अल्वी को टिकिट,
3 नगर पंचायत नोगावा सादात से मुस्लिम खातून को बनाया प्रत्याशी,
4 नगर पंचायत सैदनगली से अनुकृति चौधरी भाजपा प्रत्याशी घोषित
महराजगंज
जनपद के दो नगरपालिका के लिए भाजपा ने किया प्रत्याशी घोषित
महराजगंज अनुसूचित के लिए उर्मिला पत्नि परदेशी रविदास होंगी उम्मीदवार
नौतनवा नगर पालिका अनारक्षित के लिए उमेश जायसवाल का नाम पर लगी मुहर
प्रतापगढ़
नगर पालिका प्रतापगढ़ से हरि प्रताप सिंह को भाजपा ने बनाया अपना उम्मीदवार. 25 वर्षों से हरि प्रताप का नगर पालिका पर है कब्जा। 6वीं बार नगर पालिका के चुनावी मैदान में होगे हरि प्रताप.
उन्नाव
बीजेपी ने उन्नाव की 3 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद घोषित किए उम्मीदवार. उन्नाव नगर पालिका परिषद महिला सीट पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा को मिला टिकट. गंगाघाट नगर पालिका परिषद से चैयरमैन रंजना गुप्ता प्रत्याशी. बांगरमऊ नगर पालिका परिषद से युवा बीजेपी नेता पुनीत गुप्ता को बीजेपी ने बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार.
लखीमपुर खीरी
जिले में नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की सूची भारतीय जनता पार्टी ने की घोषित. लखीमपुर से पुष्पा सिंह, गोला से विजय शुक्ला रिंकू, मोहम्मदी से संदीप मेहरोत्रा और पलिया से केबी गुप्ता.सहारनपुर जिले के देवबंद से विपिन कुमार, नकुड़ से शिव कुमार गुप्ता, गंगोह से कविता सैनी, सरसावा से वर्षा मोगा खटीक, मुजफ्फरनगर से मीनाक्षी स्वरूप, मुजफ्फरनगर खतौली से उमेश कुमार, शामली कांधला से नरेश सैनी, कैराना से सेठ पाल सिंह, शामली अरविंद संगल, बिजनौर के स्योहारा से विनीत देवरा, चांदपुर से विकास गुप्ता, नूरपुर से एमपी सिंह, कीरतपुर देवेंद्र सिंह, नजीबाबाद नकुल अग्रवाल और महावीर सैनी, शेरकोट से संसार सिंह धामपुर से लीना सिंघल, नगीना से पहलाद कुमार कुशवाहा। अफजलगढ़ से खतीजा, अमरोहा से सचिन, गजरौला के हसनपुर से राजपाल सैनी, धनोरा से राजेश सैनी, बिलारी से ज्योति ठाकुर, द्वारा पवन पुष्पद, रामपुर के बहजोई से राजेश राजू शर्मा.
