नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रचार का आखिरी दिन, योगी- अखिलेश दिखाएंगे दम… प्रयागराज में गरमाया माहौल

0
114

लखनऊ: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पहले चरण की वोटिंग 4 मई को होगी। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। वहीं, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के 18 दिनों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनके प्रयागराज में नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा करने का कार्यक्रम है। सीएम योगी की जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफियाओं को मिट्‌टी में मिलाने का दावा करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज में अब तक हुई कार्रवाई का जिक्र करने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा उमेश पाल हत्याकांड की जांच की गति तेज हुई है। प्रदेश में आज इन 10 खबरों की चर्चा हो रही है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

प्रयागराज में गरजे योगी, बताया न्याय की धरती

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यूपी नगर निकाय के चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रयागराज अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के करीब 18 दिन बाद चुनावी मैदान में उतरे योगी खूब गरजे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज न्याय की धरती है। उन्होंने कहा कि यूपी में भय और आतंक का माहौल नहीं है। आज यूपी में सभी व्यापारी सुरक्षित नहीं है। हम तुष्टिकरण नहीं करते हैं। आज कर्फ्यू और दंगा नहीं होता है। हमारी सरकार ने किसी से भेदभाव नहीं होता। प्रयागराज में माफियाओं पर योगी का हमला ने एक अलग ही माहौल बना दिया है। झांसी में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। झांसी शहर के कई चौराहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

सहारनपुर में रोड शो करेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सहारनपुर में रोड शो करेंगे। नगर निगम चुनाव के मैदान में सपा अध्यक्ष उतरेंगे। वे सपा के मेयर पद के उम्मीदवार नूर हसन मलिक के समर्थन में रोड शो करेंगे। अखिलेश के दोपहर 12:30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचने को लेकर सहारनपुर में उत्साह का माहौल है। दोपहर 12:45 बजे अखिलेश यादव का रोड शो शुरू होगा। थाना कुतुबशेर से अखिलेश यादव का रोड शो निकलेगा और सपा अध्यक्ष अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे।

अब्बास अंसारी पर तय हो सकते हैं आरोप

मऊ से विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर आरोप तय हो सकते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अब्बास अंसारी को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में ईडी की पूछताछ के बाद विधायक को गिरफ्तार किया। इसके बाद चित्रकूट जेल में पत्नी निकहत के साथ अवैध मुलाकात का मामला गरमाया था। अब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अब्बास पर शिकंजा और कस सकता है। मंगलवार को अब्बास की लखनऊ के ईडी स्पेशल कोर्ट में पेशी है। इस पर हर किसी की नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here