पूजा
नई दिल्ली: 12वीं के बाद हर छात्र का करियर और लक्ष्य अलग होता है। ज्यादातर छात्र सोच में रहते की उन्हें क्या करना है। हालांकि कई छात्र स्कूल पास करते ही नौकरी की तलाश में जुट जाते है। तो कोई उच्च शिक्षा की तैयारी करता है। ऐसे में 12वीं के बाद अगर डिग्री कोर्स में एडमिशन नहीं लेना चाहते है, तो डिप्लोमा हासिल करके भी नौकरी ढूंढ सकते है। ऐसे कई डिप्लोमा कोर्स हैं, जो अच्छी सैलरी वाली नौकरी की गारंटी देते है। इनमें एडमिशन लेकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते है।
12वीं पास छात्र तुरंत नौकरी करने के मूड में नहीं है तो ऐसे कई कोर्स में एडमिशन ले सकते है। जिसे आपका भविष्य बेहतर हो सकता है। इसके लिए फुल टाईम डिग्री कोर्स के बजाय डिप्लोमा कोर्स को वरीयता दे सकते है। 12वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह खासकर तब बहुत काम आता है, जब आप अपने करियर की दिशा को लेकर बहुत निश्चित नहीं हों। डिग्री कोर्स की तुलना में डिप्लोमा कोर्स कम ड्यूरेशन के होते है। आइए जानते है, 12वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कई विकल्प में से कर सकते है।
मैनेजमेंट और बिजनेस
1. डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट (डीएमएम)
2. डिप्लोमा इन इंटरनेशनल बिज़नेस (डीआईबी)
3. डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
4. डिप्लोमा इन फ़ाइनेंस मैनेजमेंट (डीएफ़एम)
5. डिप्लोमा इन ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (डीओएम)
हेल्थकेयर और मेडिकल
1. डिप्लोमा इन नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (डी ए एन)
2. डिप्लोमा इन फार्मेसी
3. डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
4. डिप्लोमा इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट
ये भी पढ़े…
हॉस्पिटैलिटी में है रुचि तो 12 वीं के बाद करें होटल मैनेजमेंट का कोर्स
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी
1. पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
2. डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस
3. डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
4. डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग
आर्ट्स और डिजाइन
1. डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग
2. डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइनिंग
3. डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग
4. डिप्लोमा इन फोटोग्राफी
हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म
1. डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट
2. डिप्लोमा इन टूरिज्म मैनेजमेंट
3. डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज मैनेजमेंट
4. डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट
अन्य डिप्लोमा कोर्स
1. डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
2. डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन
3. डिप्लोमा इन सोशल वर्क
4. डिप्लोमा इन एनवायर्मेंटल साइंस
इन डिप्लोमा कोर्स की अवधि आमतौर पर 1 से 3 साल होती है। इन्हें पूरा करने के बाद आप नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं या उच्च शिक्षा के लिए डिग्री कोर्स में प्रवेश ले सकते।


